)
विशाल सिंह/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने 6 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की अनुमति से यह सूची जारी की गई है. लिस्ट पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत के हस्ताक्षर हैं. पार्टी ने विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. पार्टी ने पश्चिम, ब्रज, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए इन नामों को जिम्मेदारी दी है. पढ़िए किस जिले में कौन बना जिलाध्यक्ष...
बीजेपी की ओर से जारी सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों को शामिल किया गया है.
क्र. क्षेत्र जिला नाम
1 पश्चिम मेरठ महानगर विश्वजीत सोनकर
2 ब्रज अलीगढ़ महानगर मनोज माहौर
3 कानपुर ललितपुर राहुल श्रीवास
4 कानपुर चित्रकूट अजय वर्मा
5 काशी वाराणसी महानगर रिंकू भारतीय
6 गोरखपुर सिद्धार्थनगर संजय गौतम
भाजपा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की है. पार्टी की ओर से जारी पत्र में सभी छह जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं.
