SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हमारे बिना नहीं हो सकता NCP का विलय...' अजित गुट और शरद पवार की नजदीकियों पर बोले फडणवीस, कहा- हमसे नहीं हुई चर्चा

महाराष्ट्र में एनसीपी के एकीकरण की चर्चाएं जोरों पर जारी हैं. इस कवायद पर बीजेपी की भी नजरें लगी हुए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी के बिना यह विलय नहीं हो सकता है

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 10, 2026, 05:06 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:21 PM IST
Image Credit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी में विलय पर अहम बयान दिया है.
Join

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों तेजी से हलचल हो रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के दोनों धड़ों में विलय की सुगबुगाहट तेजी से फैल रही हैं. मजे की बात ये है कि एनसीपी (अजित पवार गुट) महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी का साझीदार है और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम हैं. ऐसे में विलय के बाद अजित गुट का रवैया क्या होगा, इस पर बीजेपी की भी बारीकी से नजरें लगी हुई हैं.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से भी इस संबंध में प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को उन्होंने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों में विलय होगा या नहीं, इस बात का स्पष्टीकरण केवल शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही दे सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं में से किसी ने भी इस तरह के प्रस्ताव पर बीजेपी से चर्चा नहीं की है.

'हमारे बिना एनसीपी में विलय नहीं हो सकता'

वे मंगलवार को मुंबई में अपने सरकारी आवास 'वर्षा' पर दिवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे. फडणवीस ने कहा, 'अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय का फैसला करते हैं, तो वे आकर हमें बताएंगे. हमारे बिना विलय नहीं हो सकता. लेकिन अभी तक किसी ने भी इस बारे में हमें कुछ नहीं बताया है.'

‘सुनेत्रा पवार की अजित से तुलना करना अनुचित’

सुनेत्रा पवार और उनके दिवंगत पति अजित पवार की तुलना के बारे में पूछे जाने पर सीएम फडणवीस ने इसे अनुचित बताया. उन्होंने कहा कि अजित दादा एक ऐसे नेता थे जिन्हें समय की कसौटी पर परखा गया था. उन्हें महाराष्ट्र की अपार समझ और राज्य का गहरा ज्ञान था. उनके पास राजनीति का कई दशकों का अनुभव और महाराष्ट्र की गहरी समझ थी. ऐसे में दोनों की तुलना करना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- 'बहूरानी' Vs 'छोटी बहू': संजय की मौत, वरुण का जन्मदिन और इंदिरा की वो शर्त; सोनिया ने खोले गांधी परिवार की कलह के राज

'परिस्थितियों के अनुसार ढल रही हैं सुनेत्रा पवार'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'सुनेत्रा पवार राजनीति में नई हैं. वे धीरे-धीरे परिस्थितियों के अनुसार ढल रही हैं. ऐसे में उनकी तुलना अजित दादा जैसे दिग्गज राजनेता से करना अनुचित होगा.' उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी जनता की सेवा कर रही है. सुनेत्रा समेत एनसीपी के बाकी वरिष्ठ नेता मिलकर पार्टी को संभाल रहे हैं.

एनसीपी के दोनों गुटों में चल रही एकीकरण की सुगबुगाहट

बताते चलें कि देवेंद्र फडणवीस का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब एनसीपी के दोनों गुटों में एकीकरण की अटकलें लग रही हैं. पिछले दिनों प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल के नेतृत्व में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेताओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इसके बाद प्रफुल्ल पटेल मुंबई में अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मिलने पहुंचे. ऐसे में देखना होगा कि एनसीपी का यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या गुल खिलाने वाला है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES