SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस मां ने 40 साल अकेले बिताए, उसकी मौत पर भी नहीं पहुंचा परिवार! पड़ोसियों ने अखबार में दिया इमोशनल विज्ञापन

मुंबई में 40 साल से अकेले रह रहीं ललिता कृष्णमूर्ति की 13 नवंबर को मौत हो गई. उनके निधन के बाद पड़ोसियों ने बेटियों और रिश्तेदारों को खोजने के लिए अखबार में भावुक नोटिस प्रकाशित कराया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 19, 2026, 21:13 IST | Updated: Nov 19, 2026, 21:16 IST
Image Credit: अखबार में छपवाया गया विज्ञापन
Join

आर्थिक राजधानी मुंबई से एक झकझोर देने वाली कहानी सामने आई है. इस घटना ने अकेलेपन और पारिवारिक रिश्तों को लेकर लोगों को भावुक कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह तकरीबन 40 वर्षों से अकेले रह रहीं एक बुजुर्ग महिला की मौत की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उनके पड़ोसी उनकी बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों को तलाश रहे हैं. इसके लिए बाकायदा अखबार में एक विज्ञापन दिया गया है.

मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान ललिता कृष्णमूर्ति के तौर पर हुई है. वह मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली थीं और पिछले करीब चार दशकों से मुंबई में अकेले रह रही थीं. 13 नवंबर को उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद जब पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनकी बेटियों और अन्य रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट से निकला अजगर! 2 दिन तक परेशान रही पुलिस, फिर सामने आई 9 साल के बच्चे की शरारत

अखबार में छपवाया भावुक नोटिस

ललिता कृष्णमूर्ति के परिवार का पता लगाने के लिए उनके पड़ोसियों ने अखबार में एक सार्वजनिक अपील प्रकाशित कराई. इसमें महिला की बेटियों, करीबी रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों से संपर्क करने की गुजारिश की गई. नोटिस में लिखा गया, 'हम उनके बच्चों, करीबी परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों या ऐसे किसी भी व्यक्ति से विनम्र अनुरोध करते हैं, जिन्हें उनके परिवार के बारे में जानकारी हो, कृपया हमसे संपर्क करें.' इस अपील के साथ संपर्क नंबर भी दिए गए, ताकि महिला के परिवार या उनके बारे में जानकारी रखने वाले लोग पड़ोसियों तक पहुंच सकें.

पड़ोसियों ने निभाई परिवार की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर यह नोटिस सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस घटना पर दुख जता रहे हैं. एक्स पर किशोर सुब्रमणियन नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उन्होंने नोटिस में दिए गए नंबरों में से एक पर संपर्क किया था. उनके मुताबिक, ललिता कृष्णमूर्ति करीब 40 साल से अकेले रह रही थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES