SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मुंबई लोकल' पर ब्रेकः सिग्नल फेल होने से सेंट्रल रेल सेवा ठप, जहां-तहां रुकीं ट्रेनें, यात्री परेशान

सिग्नल फेल और ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में आई खराबी के कारण मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के पहिये थम गए. यात्रियों ने इस अव्यवस्था और समय पर जानकारी न देने के लिए रेलवे प्रशासन की आलोचना की.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 26, 2026, 02:41 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 03:09 PM IST
Image Credit: सिग्नल फेल होने से सेंट्रल रेल सेवा ठप
Join

मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के पहिये आज (सोमवार, 26 अक्टूबर) तकनीकि खामियों की वजह से अचानक थम गए. सिग्नल फेल और ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में आई खराबी के कारण ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं. इससे रेल यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, आज (26 अक्टूबर) की सुबह-सुबह कंजुरमार्ग में सभी सिग्नल अचानक से फेल हो गए. इसके अलावा ठाणे और मुलुंड के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में खराबी आ गई. इस कारण से ट्रेनों को रोकना पड़ा. तकनीति दिक्कत आने से जो ट्रेन जहां थी, वहीं घंटों तक खड़ी रही.

लोकल थमने से रुक गई जिंदगी!

बता दें कि मुंबई लोकल से हर रोज लाखों लोग अपने दफ्तर जाते हैं, उन्हें काफी दिक्कत हुई. लोग समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके. यात्रियों ने बताया कि उन्हें लंबी देरी का सामना करना पड़ा. इससे सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और यात्रियों ने इस अव्यवस्था और समय पर जानकारी न देने के लिए रेलवे प्रशासन की आलोचना की. उनका कहना था कि ट्रेनें एक-एक स्टेशन पर घंटों के लिए रुकती रहीं, लेकिन रेलवे की ओर से इस तरह की सूचना नहीं दी गई.

सेंट्रल रेलवे ने क्या बताया?

उधर, सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9:23 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 31.146 किलोमीटर दूर, डाउन स्लो लाइन पर एक बाहरी तार देखा गया. उन्होंने कहा कि तार के लटक जाने से सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि पीक आवर्स गुजर जाने के बाद सुबह 10 बजे के करीब ओवरहेड इक्विपमेंट ब्लॉक लिया गया और तार की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ.

अब कैसी है स्थिति?

वहीं, स्टेशन कंट्रोल ऑफिस (SCOR) की ओर से कंजुरमार्ग के पास सिग्नल फेल होने की सूचना 9.30 बजे के करीब मिली. इस फेलियर की वजह से कंजुरमार्ग के साथ-साथ विक्रोली और भांडुप के बीच सारे सिग्नल पूरी तरह से ब्लैंक हो गए. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया. हालांकि, बाद में स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत ट्रेनों की मूवमेंट को शुरू किया गया. रेलवे अधिकारियों ने विक्रोली और भांडुप के बीच डाउन लोकल और डाउन थ्रू लाइनों पर अब पूरी तरह से ब्लॉक वर्किंग शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- 3 राज्य, 6 मामले, 8 मौतें: धू-धूकर जल गए बाजार, बस स्टैंड और वेयर हाउस, रेलवे स्टेशन के पास भी दिखा आग का तांडव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES