SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सात फेरे से पहले दुल्हा-दुल्हन पहुंचे अस्पताल, खुशियों के बीच आई ये कैसी आफत? 30 से ज्यादा रिश्तेदार भी भर्ती

मुंबई में एक शादी समारोह में खाना खाने से 30 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद रिश्तेदारों का केटरिंग सर्विस पर गुस्सा फूटा है और वह एक्शन की मांग कर रहे हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 02, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:59 AM IST
Image Credit: मुंबई में एक शादी समारोह में खाना खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए. (फोटो- एआई)
Join

मुंबई के भांडुप इलके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यबां पर एक शादी के जश्न के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. शादी के दौरान परोसा गया खाना खाने से दुल्हा-दुल्हन समेत 30 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए. इस घटना के बाद शादी वाले घर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचा गया. इसके बाद दोनों परिवारों ने केटरर के खिलाफ एक्शन की मांग की है.

घटना के बाद लोगों में गुस्सा भरा और उन्होंने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इस मामले की जांच की अपील की है. बता दें कि इस समय एपडीए की कमान कमिश्नर तुकाराम मुंढे के पास है. यह घटना मुंबई के भांडुप इलाके की है, जहां पर शादी का खाना खाने के बाद कई मेहमान बीमार पड़ गए. इसके बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई. इसके बाद लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

27 मरीज अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद बीमार लोगों को अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अग्रवाल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को भर्ती कराया गया है, उनमें 11 महिलाएं, 9 पुरुष और 7 बच्चे शामिल हैं. सभी का बिना किसी देरी के उपचार शुरू कर दिया गया और जरूरी दवाइयां मुहैया कराई जा रही हैं.

चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल लाए गए कई मरीजों की हालत काफी खराब थी, जिसमें अधिकांश मरीज उल्टी और दस्त से पीड़ित थे. कुछ लोगों को पेट दर्द था, तो कुछ सांस लेने में भी परेशानी महसूस कर रहे थे. हालांकि, समय पर इलाज मिलने के बाद सभी की हालत स्थिर है और सभी मरीज खतरे से बाहर हैं. फिलहाल सभी मरीजों को चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है.

केटरिंग सर्विस पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना के बाद शादी में आए मेहमानों और दुल्हा-दुल्हन के परिवार का केटरिंग सर्विस पर गुस्सा फूटा है. रिश्तेदारों ने केटरिंग सर्विस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. रिश्तेदारों की दावा है कि केटरर्स ने बासी खाना परोसा थी. दुल्हे के बहनोई का कहना है कि सबसे पहले महिलाओं की तबीयत खराब होनी शुरू हुई. खाना खाने के बाद ही सभी को उल्टियां होने लगीं. उन्होंने कहा कि केटरिंग सर्विस देने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए.

खाने के लिए केटरर ने लिए थे डेढ़ लाख रुपये

रिश्तेदारों ने कहा कि केटरर ने केवल खाने के लिए डेढ़ लाख (1.5 लाख) रुपये लिए थे. इतना ज्यादा पैसा लेने के बाद भी ऐसी बड़ी लापरवाही देखने को मिली. परिवारों की मांग है कि जांच में अगर लापरवाही साबित होती है, तो केटरर का लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए. पीड़ित अब प्रशासनिक एक्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़े: गेमिंग की लत, लाई बच्ची पर आफतः गेट रोकने वाले पत्थर से किया हमला, परिवार को बहकाया; तीसरी क्लास का बच्चा कैसे बना इतना गुस्सैल?

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला सरकार पर बड़ा संकट, 25 विधायकों ने दी बगावत की चेतावनी, 14 दिन का अल्टीमेटम; क्या बचा पाएंगे अपनी सत्ता?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES