App

पूर्वोत्तर का 'ड्रग्स किंगपिन' असम से गिरफ्तार: 236 KG 'मेथामफेटामाइन' बरामदगी से जुड़े तार, म्यामांर से हो रहा था 'मौत का व्यापार'!

मिजोरम से पकड़ी गई मेथामफेटामाइन ड्रग्स की खेप मामले में NIA ने अब 'ड्रग्स किंगपिंग' को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस मामले में इससे पहले पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इनमें दो आरोपी मिजोरम, दो त्रिपुरा और एक असम का रहने वाला है.

पूर्वोत्तर का 'ड्रग्स किंगपिन' असम से गिरफ्तार: 236 KG 'मेथामफेटामाइन' बरामदगी से जुड़े तार, म्यामांर से हो रहा था 'मौत का व्यापार'!
Image Credit: पूर्वोत्तर का 'ड्रग्स किंगपिन' असम से गिरफ्तार! (AI तस्वीर)

मिजोरम से 236.33 किलो जहरीली 'मेथामफेटामाइन' ड्रग्स बरामद होने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) बड़ी कार्रवाई को अंजाम करते हुए एक और तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपी की पहचान नुरुल इस्लाम के रूप में हुई है. NIA ने उसे 15 नवंबर को असम के सिलचर से गिरफ्तार किया है. आरोपी नुरुल इस्लाम को पूर्वोत्तर का 'ड्रग्स किंगपिंग' माना जा रहा है. आरोप है कि वह विदेशों से खतरनाक ड्रग्स मंगाकर पूरे भारत में सप्लाई करने का काम करता है. 

पिछले साल हुआ था खतरनाक खुलासा

बता दें कि NIA ने मई 2025 में मिजोरम के चम्फाई जिले से 236.33 किलो मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की थीं. उस वक्त मार्केट में इस ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 30.72 करोड़ रुपये बताई गई थी. सुरक्षा एजेंसियां उसी वक्त से 'मौत के सौदागरों' की तलाश कर रही थीं.

पूर्वोत्तर का ड्रग्स किंगपिंग है नुरुल इस्लाम!

NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नुरुल इस्लाम इस ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है. वह म्यांमार से खरनाक ड्रग्स को भारत लाता है और फिर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के जरिए पूरे देश में इसे पहुंचाने का काम करता था. 

नुरुल के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास

NIA की टीम ने नुरुल इस्लाम की गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए है. बता दें कि पिछले साल इस खतरनाक नेटवर्क का खुलासा हुआ था. उस वक्त मिजोरम से 236 KG 'मेथामफेटामाइन' ड्रग्स पकड़ी गई थी. इस मामले में डुंगटलंग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी.

5 के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिनमें मिजोरम से दो, त्रिपुरा से दो और असम से एक व्यक्ति शामिल हैं. इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए मामले की आगे की जांच जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pramod Sharma

Pramod Sharma

प्रमोद शर्मा ज़ी न्यूज़ में एसोसिएट एडिटर हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें एक दशक से अधिक का अनुभव है. अपनी बेबाक, तथ्यपरक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले प्रमोद शर्मा ने देश के कई संवेदनशील मुद्दों पर ऐसी खोजी रिपोर्टें की हैं, जिन्होंने व्यापक जनचर्चा के साथ-साथ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी चर्चित रिपोर्टों में बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति और उन पर होने वाले अत्याचार, पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के कथित अर्धधर्मांतरण जैसे विषय प्रमुख रहे हैं.प्रमोद शर्मा ज़ी न्यूज़ के लोकप्रिय चुनावी शो 'चुनावी दूरबीन' के होस्ट भी हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से वे चुनावी राज्यों की राजनीतिक नब्ज़, ज़मीनी समीकरण, मतदाताओं का मूड और सत्ता की वास्तविक तस्वीर दर्शकों तक सरल और तथ्यात्मक अंदाज में पहुंचाते हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में व्यापक ग्राउंड इन्वेस्टिगेशन किए हैं. उनकी कई खोजी रिपोर्टों ने प्रशासनिक व्यवस्था की कमियों को उजागर किया और संबंधित सरकारों व एजेंसियों को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया.यदि आप प्रमोद शर्मा से सीधे जुड़ना चाहते हैं, तो उन्हें ईमेल कर सकते हैं: Pramod2.sharma@zeemedia.com. इसके अलावा इंस्टाग्राम (@Zee_Pramod) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More