SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

IIT बॉम्बे के बाद अब गुजरात में छात्र की खुदकुशी: मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में 7 दिन में दो मौतें, कैंपस में भारी बवाल

गुजरात के राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई. यहां आंध्र प्रदेश के रहने वाले कंप्यूटर साइंस के थर्ड ईयर के छात्र ने यूनिवर्सिटी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है. इस घटना के बाद से ही कैंपस में तनाव का माहौल है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Sep 25, 2026, 05:38 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 07:05 PM IST
Image Credit: मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में 19 सितंबर को छात्रा की खुदकुशी के बाद 24 सितंबर को एक छात्र ने भी सुसाइड कर लिया.
Join

IIT बॉम्बे में छात्र साहिल के सुसाइड का केस अभी ठंडा नहीं हुआ था कि गुजरात से एक और मामला सामने आया है.  राजकोट की मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के एक स्टूडेंट ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है. इसी यूनिवर्सिटी में हफ्ते भर के अंदर खुदकुशी का यह दूसरा मामला है. इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली.

जिस छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी है, वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और कंप्यूटर साइंस के थर्ड ईयर में पढ़ रहा था. हैरान करने वाली बात यह है कि ठीक एक हफ्ते पहले, यानी 19 सितंबर को भी आंध्र प्रदेश की ही एक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. सिर्फ सात दिन के अंदर हुई इन दो मौतों के बाद पूरे कैंपस में भारी तनाव का माहौल है.

रजिस्ट्रार नरेश जडेजा ने क्या बताया?

इस मामले में यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार नरेश जडेजा ने बताया कि 'सुसाइड करने वाला छात्र पढ़ाई में रेगुलर था. उसका कोई भी शैक्षणिक बैकलॉग नहीं था. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह बिना कॉलेज बैग के यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ, सीधे छठी मंजिल पर गया और वहां से नीचे कूद गया.' जडेजा ने आगे कहा 'यूनिवर्सिटी को छात्र से जुड़ी पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या नहीं मिली है. इस कदम के पीछे क्या वजह हो सकती है, यह समझने के लिए यूनिवर्सिटी उसके परिवार और दोस्तों से बातचीत करेगी.'

हाल ही में हुई थी बड़ी सर्जरी

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नरेश जडेजा ने छात्र की मेडिकल कंडीशन को लेकर एक बड़ी बात बताई. उनके मुताबिक, छात्र की हाल ही में एक बड़ी सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से वह 23 अगस्त से 15 सितंबर तक अपने घर पर ही था. चूंकि 16 सितंबर से उसके एग्जाम शुरू हो रहे थे, इसलिए वह वापस राजकोट आया और उसने अपने सारे पेपर भी दिए.

शुक्रवार सुबह छात्र ने कथित तौर पर अपने एक दोस्त से कहा था कि वह यूनिवर्सिटी नहीं आएगा. हालांकि, वह यूनिवर्सिटी की बस के बजाय म्युनिसिपल बस से कैंपस पहुंचा और अपना पहला लेक्चर अटेंड किया.  इसके बाद ब्रेक के दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. रजिस्ट्रार ने स्पष्ट किया 'छात्र ने यूनिवर्सिटी प्रशासन या हॉस्टल वार्डन से किसी भी तरह की परेशानी की शिकायत नहीं की थी, उसका रूममेट पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है.'

कांग्रेस ने जांच की मांग की

इस मामले में सौराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता रोहित सिंह राजपूत ने जांच की मांग की है. उन्होंने कहा 'मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी आत्महत्या है. दोनों घटनाओं के पीछे की वजहें अभी तक सामने नहीं आई हैं.' उन्होंने दावा किया है कि शुक्रवार की घटना के बाद दक्षिण भारतीय छात्रों ने सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए एक ट्रेंड शुरू किया है, उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की और यूनिवर्सिटी प्रशासन से अपील की कि वे ऐसे कदमों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं.

इन 2 घटनाओं के बाद सौराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता रोहित सिंह राजपूत ने एक बड़ा सुझाव भी दिया है कि छात्रों को मानसिक तनाव से उबारने के लिए यूनिवर्सिटी को साइकोलॉजिस्ट (मनोवैज्ञानिक) और मोटिवेशनल स्पीकर्स की नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि कारणों की पहचान हो सके और कोई अन्य छात्र ऐसा कदम न उठाए.

ABVP ने लगाया रैगिंग का आरोप

इस मामले में ABVP मंत्री पुष्पराज सिंह जाला ने आरोप लगाया कि छात्र के साथ रैगिंग की गई थी. उन्होंने कहा कि पहली छात्रा की खुदकुशी के बाद भी संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, तब भरोसा दिलाया गया था कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी. जाला ने कहा कि रैगिंग का यह आरोप छात्र के हॉस्टल के दोस्तों द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  ABVP ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की मांग की है और चेतावनी दी है कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं होता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: देश के कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन, 2 अक्टूबर से CJP के आंदोलन का ऐलान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES