SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब नहीं चलेंगे शॉर्ट्स और स्लीवलेस: महाराष्ट्र के किलों में महिलाओं के पहनावे पर पाबंदी? मराठा संगठन ने की ड्रेस कोड की मांग

महाराष्ट्र में एक बार फिर एतिहासिक जगहों पर पहनावे को लेकर बहस छिड़ गई है. यहां नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े किलों में ड्रेस कोड की मांग की गई है. बीते महीनों इसको लेकर हुई एक झड़प के बाद यह प्रस्ताव सामने आया है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 27, 2026, 10:38 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:01 IST
Join

Maharashtra Fort Dresscode: महाराष्ट्र के नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े किलों में महिलाओं के पहनावे को लेकर ड्रेस कोर्ड की मांग का एक प्रस्ताव रखा गया है. अखिल भारतीय मराठा महासंघ ने इन जगहों की ऐतिहासिक गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए विजिटर्स के लिए ड्रेस कोड की मांग की है.  

ड्रेस कोड को लेकर नागपुर में आयोजित संगठन की 126वीं सालाना आम बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ. 'TOI' के साथ बातचीत में अखिल भारतीय मराठा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव संभाजीराजे दहतोंडे ने बताया कि यह ड्रेस कोड महिलाओं, युवतियों और दूसरे विजिटर्स से किलों और शिवाजी के जमाने की विरासत वाली जगहों पर जाते समय सही कपड़े पहनने की अपील करता है. इसके साथ ही यह छोटे और अतरंगी कपड़ों पर बैन लगाने की मांग करता है.  

महिलाओं के कपड़ों पर मॉरल पुलिसिंग

अखिल भारतीय मराठा महासंघ की इस मांग ने हेरिटेज जगहों पर ड्रेस कोड, व्यक्तिगत आजीदी और पब्लिक जगहों पर महिलाओं के कपड़ों की पुलिसिंग पर बहस फिर से शुरू कर दी है. हालांकि, संगठन ने कहा कि उसकी पहल का मकसद शिवाजी महाराज से जुड़े किलों की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक महत्व को बचाना है. महासंघ की नेशनल महिला सेक्रेटरी सविताताई माटे की ओर से यह प्रस्ताव पेश किया गया. मीटिंग में सदस्यों ने एकमत से इस प्रस्ताव का समर्थन किया. दहातोंडे ने कहा कि संगठन का इरादा इस कैंपेन को आगे बढ़ाना और किलों की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए अधिकारियों से दखल की मांग करना है.   

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में होगा खेला, DMK बदलने जा रही पाला! BJP से दोस्ती की बढ़ी अटकलें, TVK के आरोप से सियासी भूचाल

ड्रेस कोड को लेकर मंत्री से करेंगे मुलाकात

बता दें कि यह मांग इस साल अगस्त 2026 में पुणे के पास सिंहगढ़ किले में हुई उस एक घटना के बाद आई है, जिसमें कुछ टूरिस्ट पर शॉर्ट्स और स्लीवलेस कपड़े पहनने को लेकर हमला किया गया था. इस घटना से पब्लिक हेरिटेज साइट्स पर आने वाले विजिटर्स पर ड्रेस के नियम थोपने की कोशिशों पर सवाल उठे थे. दहतोंडे ने ड्रेस कोड लागू करने के प्रस्ताव को लेकर कहा कि वे दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नागपुर में राज्य विधानसभा के अगले शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे.        

इंदौर में नेशनल कन्वेंशन का ऐलान

महासंघ की ओर से इंदौर में एक नेशनल कन्वेंशन करने का भी ऐलान किया गया है, जिसमें मराठा साम्राज्य के इतिहास और विरासत को दिखाया जाएगा. इसमें 14 राज्यों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. साथ ही एंटरप्रेन्योर, किसान, मौजूदा और पुराने जनप्रतिनिधि, वारकरी समुदाय के सदस्य और ऐतिहासिक मराठा युग के परिवारों के वंशज भी शामिल होंगे. 125 साल पूरे कर चुके इस संगठन की एनुअल मीटिंग नागपुर के गणेशपेठ में गुरुदेव सेवा मंडल में नेशनल प्रेसिडेंट दिलीपदादा जगताप की अध्यक्षता में हुई. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES