SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'EVM में गड़बड़ी और वोट चोरी...': ममता बनर्जी का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, मांगा इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. EVM में गड़बड़ी और वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने CEC से तुरंत इस्तीफे की मांग की है. पढ़ें इस पूरे राजनीतिक विवाद पर ताजा अपडेट्स.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Sep 30, 2026, 04:15 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 04:20 PM IST
Image Credit: ममता के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल पहले भी चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है.
Join

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ India गठबंधन ने दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक की इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए. ममता ने EVM में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए CEC से इस्तीफा देने की मांग की है. ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं और इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

ममता के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल पहले भी चुनाव प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है. अब ममता बनर्जी के ताजा बयान ने एक बार फिर चुनाव आयोग की निष्पक्षता और EVM की विश्वसनीयता को लेकर चर्चा तेज कर दी है. इस दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह सहित ज्ञानेश कुमार पर हमला बोला.

ममता का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने वोट चोरी के जरिए बंगाल में लूट की और मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार व छत्तीसगढ़ में चुनाव जीते. ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी कराने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं. ममता ने ईवीएम से छेड़छाड़ का भी दावा किया. ममता बनर्जी ने कहा कि ईवीएम मशीनों को जलाया गया और उन्हें हैक किया गया. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की. अपने बयान में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के लिए ‘चोर-डाकू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया. 3

लोकतंत्र बर्बाद करने वालों को मिले सजा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने India गठबंधन की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'हमारी बातचीत बहुत काफी अच्छी रही. BJP, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं.' राहुल गांधी ने कहा कि BJP, पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया है. हम इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम यह पक्का करेंगे कि लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को सजा मिले. भारतीय लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बड़ा है. हम एक गठबंधन हैं और देश में बड़े बदलाव लाएंगे. वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी ने कहा कि बिहार में वोट चोरी हुई है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए.

3 घंटे चली India गठबंधन की बैठक

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की बैठक करीब तीन घंटे चली. इस बैठक में कुल 20 विपक्षी दल शामिल रहे. इस मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कठपुतली की तरह से काम कर रहा है. EC के खिलाफ विपक्षी दल मिलकर 6 अक्टूबर को हर जिले में 'लोकतंत्र बचाओ' का मार्च करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने करीब साढ़े तीन घंटे की बैठक की. राहुल, ममता और कई अन्य लोगों की ओर से कई सुझाव भी सामने आए हैं. पीएम मोदी और अमित शाह ECI के साथ गुड़िया के खेल जैसा बर्ताव कर रहे हैं. खरगे ने कहा कि हमने युवाओं, इंडी गठबंधन के सदस्यों, सिविलि सोसाइटी के सदस्यों को 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच 'लोकतंत्र बचाओ' कार्यक्रम में आयोजित करने का काम सौंपा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES