SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

14 महिलाओं को शादी का झांसा देकर शोषण, लाखों की उगाही और भाग गया UAE, इंटरपोल की मदद से भारत खींच लाई CBI, वांटेड माजिन की निकली हेकड़ी

भारत में अपराध करके फरार होने वाले मुजरिमों की खैर नहीं. देश के किसी भी कोने में गुनाह करके भागे मुजरिम और आतंकी चाहे पाकिस्तान में छिपे हों या सात समंदर पार के किसी बिल में दुबके हों, आज की तारीख में थर-थर कांप रहे हैं. वो जान गए हैं कि एक न एक दिन कानून का हाथ उनके गिरेबान में होगा और वो हिंदुस्तान की जेल में चक्की पीसते नजर आएंगे. इसकी वजह ये है कि दिल्ली से दुबई तक भारत की पुलिस और जांच एजेंसियां मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही हैं. ताजा कामयाबी की बात करें तो देश की अहम जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय कर UAE से वांटेड आरोपी मोहम्मद माजिन को भारत वापस लाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 20, 2026, 11:06 IST | Updated: Nov 20, 2026, 11:55 IST
Image Credit: (महाराष्ट्र पुलिस)
Join

भारत में अपराध करके फरार होने वाले मुजरिमों की कहीं खैर नहीं. देश के किसी भी कोने में गुनाह करके भागे मुजरिम और आतंकी चाहे पाकिस्तान में छिपे हों या सात समंदर पार के किसी बिल में दुबके हों, आज की तारीख में थर-थर कांप रहे हैं. वो जान गए हैं कि एक न एक दिन कानून का फंदा उनके गिरेबान में होगा और वो हिंदुस्तान में सजा काटते नजर आएंगे. इसकी वजह ये है कि दिल्ली से दुबई तक भारत की पुलिस और कई जांच एजेंसियां बड़ी मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही हैं.

ऐसी एक हालिया कामयाबी की बात करें तो शुक्रवार की सुबह देश की अहम जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय कर UAE से वांटेड आरोपी मोहम्मद माजिन को भारत वापस लाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.

महाराष्ट्र पुलिस का वांटेड था माजिन

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE प्रशासन ने आरोपी को भारत डिपोर्ट करने की अनुमति दी गई. इस तरह महाराष्ट्र में कई अपराधों को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद माजिन को 20 नवंबर 2026 को UAE से भारत डिपोर्ट किया गया. माजिन महाराष्ट्र पुलिस के एक मामले में वांटेड क्रिमिनल था. इंटरपोल की टीम ने अपने अंतरराष्ट्रीय चैनलों के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता कराया, जिसके बाद UAE के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यहां भारत लाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की एस्कॉर्ट टीम आरोपी को लेकर कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची.

शादी का झांसा देकर महिलाओं के यौन शोषण का आरोप

माजिन बहुत शातिर है. वो शादी का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता और उनका शोषण करके चुपके से फरार हो जाता था. महाराष्ट्र पुलिस में दर्ज एक एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने एक महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

आरोप है कि उसने महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया. आरोपी ने कथित तौर पर महिला से धोखाधड़ी करके 18 लाख रुपये भी हासिल किए.

इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित अदालत में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है. पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर इसी तरह 13 अन्य महिलाओं का भी कथित तौर पर शोषण किया है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES