SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इलाज के बहाने 11 महीने तक यौन शोषण: दरिंदे प्रोफेसर-डॉक्टर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बताने पर दी 5 साल तक फेल करने की धमकी

महाराष्ट्र में एक डॉक्टर और प्रोफेसर पर 22 साल की सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी डॉक्टर ने छात्रा को किसी को बताने पर फेल करने की धमकी भी दी. उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 27, 2026, 13:17 IST | Updated: Nov 27, 2026, 13:27 IST
Join

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में बीड शहर के एक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ महीनों तक यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. छात्रा के मुताबिक, आरोपी इलाज के बहाने रोज उसके साथ दुर्व्यवहार करता था और किसी को बताने पर फेल करने की धमकी देता था. मामले को लेकर शिवाजीनगर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ आगे की जांच की जा रही है.

चेकअप के बहाने छात्रा से दुर्व्यवहार

रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल की पीड़िता होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा बताई जा रही है. वह PCOD की समस्या से जूझ रही थी, जिसकी जांच के लिए वह लगातार अस्पताल जाती रहती थी. जनवरी 2026 में जांच के बहाने कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहे डॉक्टर अनीस अहमद ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, उसे गलत तरीके से छुआ और उसे यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया. छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि जब वह मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में थी, तब आरोपी प्रोफेसर ने जांच के बहाने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. छात्रा के विरोध करने पर आरोपी प्रोफेसर उसे धमकी देने लगा.

'किसी को बताया तो फेल कर दूंगा...'

पीड़ित छात्रा के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने उससे कहा,' अगर तुमने किसी को इस बारे में बताया, तो मैं तुम्हें परीक्षा में फेल कर दूंगा और अगले 5 साल तक इसी एकेडमिक ईयर में अटकाए रखूंगा. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया कि यह उसके साथ हुई कोई पहली घटना नहीं है. उसका दावा है कि जनवरी 2026 से प्रोफेसर ने बार-बार उसे मेडिकल इलाज या जांच के बहाने बुलाया और 11 महीने की अवधि में 3-4 बार इसी तरह लगातार उसका उत्पीड़न किया. आरोपी लगातार उसे चेकअप के बहाने बार-बार अस्पताल बुलाता था. छात्रा ने भी फेल होने के डर से ग्यारह महीने तक आरोपी के दुर्व्यवहार को सहन किया. 

ये भी पढ़ें- चुनाव में छिपाए 2 बच्चे, अब गई पार्षदी: महाराष्ट्र में AIMIM नेता पर बड़ा एक्शन, पोल खुलते ही गंवानी पड़ी कुर्सी

हिम्मत जुटाकर पुलिस में की शिकायत

लगातार हो रहे उत्पीड़न और धमकियों से डरी हुई छात्रा ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी डॉक्टर अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना से मेडिकल और एजुकेशन इंडस्ट्री में भारी आक्रोश फैल गया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES