SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

5 साल का प्यार, विवाह के बाद बवाल: हिंदू लड़की से शादी पर मुस्लिम युवक पर केस, मां का दावा- जबरन बेटी का धर्म बदलवाया; सियासत भी बढ़ी

महाराष्ट्र में हिंदू लड़की से शादी करने पर एक मुस्लिम लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी को फंसाया गया है, जबकि लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की. अब इस मामले पर सियासत बढ़ने लगी है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 23, 2026, 08:15 IST | Updated: Nov 23, 2026, 08:28 IST
Image Credit: महाराष्ट्र में हिंदू लड़की से मुस्लिम युवक के शादी करने पर बढ़ा बवाल. (फोटो- एआई)
Join

महाराष्ट्र में एक शादी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 22 साल की श्रवणी राणे और 26 साल के मोहम्मद फैज ने हाल में ही शादी रचाई. इस शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन की मां की नीलेष राणे की ओर से मेघवाड़ी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फैज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

उधर, श्रावणी ने कहा कि अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी है और उसको कोर्ट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि राजनीति के नाम पर उनके परेशान किया जा रहा है. थाने में शिकायत बाद फैज ने कोर्ट का रुख किया, जहां से मुहम्मद फैज अकबर खान को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर अग्रिम जमानत मिल गई है.

श्रावणी का दावा- अपनी मर्जी से की शादी

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रावणी ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की. श्रावणी ने दावा किया कि उन्होंने धर्म नहीं बदला. श्रावणी ने पुलिस के सामने भी यही बयान दिया. सबसे खास बात है कि उनके आधार और पैन कार्ड पर आज भी 'श्रावणी नीलेश राणे' लिखा है. बताया जा रहा है कि शादी के बाद हुए रिशेप्शन के लिए छपवाए गए कार्ड पर 'आयशा' लिखा होने के कारण लोगों को शक हुआ.

श्रावणी का कहना है कि घर के लोग प्यार से उसको आयशा बुलाते हैं और पहनावे या नाम से किसी का धर्म तय नहीं किया जा सकता है. श्रावणी ने बताया कि वह फैज को स्कूल से जानती है और साल 2022 से दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. शादी के बाद मां से फोन पर बात भी हुई थी.

बीजेपी नेता के आरोप पर बरसी श्रावणी

बीजेपी नेता किरट सौम्या के साथ श्रावणी की मां नीलेशा राणे थाने पहुंची थीं. सौम्या ने आरोप लगाया कि हिंदू लड़की को फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए गए और शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाया गया. दावा है कि शादी के करीब 3 हफ्ते बाद मुस्लिम रीति से शादी की गई, जिसके बाद यह क्लियर हो गया कि दाल में कुछ काला है. बीजेपी नेता के आरोप पर श्रावणी ने पलटवार किया है और उसके शुद्ध राजनीति करार दिया है.

'बेटी ने धर्म बदला है'

श्रावणी की मां नीलेशा राणे ने दावा किया कि उनकी बेटी ने धर्म बदल लिया है. नीलीषा की ओर से इसी साल मई मई में भी धर्म परिवर्तन की शिकायत की गई थी. उन्होंने पूछा कि शादी मराठी रीति से क्यों नहीं की गई और वह बुर्का क्यों पहनती है. उन्होंने फैज पर बेटी को धमकाने का आरोप भी लगाया. नीलीषा का कहना है वह अपनी बेटी की शादी नहीं मानती हैं और उन्होंने कोर्ट से अपील करते हुए बेटी को न्याय मिले. 

यह भी पढ़ें: 'बिना ऑटो के ग्रैंड थेफ्ट थी नोटबंदी', GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने कसा तंज, कहा - लोग आज तक नहीं समझ पाए मतलब

यह भी पढ़ें: शादी के रिश्तों का खौफनाक अंत! 322 पतियों की हत्या, 232 ने की खुदकुशी; UP में सबसे ज्यादा मामले

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES