पहले कहासुनी और फिर कत्ल: कमरे में खून से लथपथ मिला इंजीनियर, लिव-इन पार्टनर और मां गिरफ्तार; हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
कोलकाता में एक फ्लैट में 25 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सार्थक सरकार खून से लथपथ मिला. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस को शक है कि युवक की गर्लफ्रेंड ने ही उसपर धारदार हथियार से हमला किया होगा.
कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कोलकाता में रविवार (08 नवंबर) तड़के एक किराए के फ्लैट में एक 25 साल का युवक खून से लथपथ मिला. आरोप है कि युवक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद वह कमरे में बेड पर गिर गया. घटना के बाद युवक की गर्लफ्रेंड और उसकी मांग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पूरी घटना शनिवार देर रात गरिया इलाके के फर्टाबाद की है. पड़ोसियों का दावा है कि घटना से पहले युवक के फ्लैट से तीखी बहस की आवाज आ रही थी. बाद में फ्लैट से महिला निकली और पड़ोसियों से मदद मांगने लगी. फ्लैट में युवक के साथ उसकी लिव-इन पार्टनर और उसकी मां रहती थी.
पीड़ित के बारे में जानिए
मृतक की पहचान सार्थक सरकार बारासात के तौर पर हुई है और साल्ट लेक के सेक्टर V की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. वह फर्टाबाद में एक किराए के फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर, संचलिका के साथ रहता था।.संचलिका की मां, मौमिता भी उनके साथ ही रहती थीं.
इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि शनिवार रात किसी बात को लेकर सार्थक और संचलिका के बीच तीखी बहस हुई. आरोप है कि बहस के दौरान एक धारदार हथियार से संचलिका ने सार्थक के कंधे और गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे सार्थक बुरी तरीके से जख्मी हो गया.
आनन-फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने संदेह जताया है कि इस घटना में संचलिका की मां की भूमिका भी हो सकती है.
किस बात पर हुई थी बहस?
इस बीच जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच बहस किस बात को लेकर हुई थी और इस हमले में क्या मौमिता भी शामिल थीं. घटना से पहले आधी रात को पड़ोसियों ने बहस सुनी थी. बताया जाता है कि यह घटना रात के करीब 1.30 बजे बजे हुई. जब एक महिला रोते हुए मदद मांगने के लिए फ्लैट से बाहर निकली. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा युवक बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा है.
हमले से पहले पड़ोसियों ने सुनी तीखी बहस
गरिया के रहने वाले सायन पाल का कहना है कि हम उस समय जाग ही रहे थे, तभी हमने एक महिला को रोते हुए और मदद मांगते हुए सुना. हम तुरंत उस फ्लैट में पहुंचे और देखा कि एक युवक बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा है. जिस महिला ने हमसे मदद मांगी थी, उसकी गर्दन पर खरोंच के कई निशान थे। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि घटना से कुछ समय पहले उसी इमारत में रहने वाले कुछ लोगों ने फ्लैट से तेज बहस और शोर-शराबा सुना था.
लड़की की मां की भूमिका तलाश रही पुलिस
इस मामले को लेकर बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार आनंद ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और दोनों महिलाओं की भूमिका की पड़ताल की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला और उसकी मां की भूमिका की जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमले में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था.
यह भी पढ़ें: दीपों की रात, बुझा घर का चिराग; पटाखे से दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, सदमे से बाप बेहोश