SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रेकअप की खुन्नस, बेजुबानों पर कहर: लिव-इन-पार्टनर छोड़ गई, तो कर दी उसके दो कुत्तों की हत्या; वीडियो कॉल पर दिखाया कत्ल

कोलकाता के जादवपुर इलाक में एक शख्स ने दो कुत्तों को मार डाला. इन दोनों कुत्तों को उसकी पूर्व लिव-इन पार्टनर ने पाले थे. ब्रेकअप के बाद शख्स की पूर्व प्रेमिका चली गई थी, जिसके बाद उसने वीडियो कॉल किया और दोनों पालतू कुत्तों को मार डाला.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 15, 2026, 14:50 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:56 IST
Image Credit: जादवपुर में ब्रेकअप का खौफनाक बदला. (फोटो- एआई)
Join

कोलकाता के जादवपुर के बिक्रमगढ़ से जानवरों के प्रति क्रूररता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने ब्रेकअप के बाद अपनी लीव-इन पार्टनर के पालतू कुत्तों को मार डाला. आरोपी की पहचान संजीव भट्टाचार्य के रूप में हुई है, जो जादवपुर में ही अपनी प्रेमिका डीजे परी नोवा के साथ एक फ्लैट में रहता था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हाल में ही परी नेवा ने रिश्ता खत्म कर दिया और वह फ्लैट छोड़कर चली है. हालांकि, वह अपने पालतू कुत्तों को वहां छोड़ गई. ब्रेकअप से नाराज होकर भट्टाचार्य ने अपनी पूर्व पार्टनर को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर उसको दिखाया कि वह कुत्ते को फंदे पर लटका रहा है.

वीडियो कॉल पर कुत्ते को मार डाला

पूर्व प्रेमिका को किए वीडियो कॉल पर पर भट्ट ने दोनों कुत्तों को मार डाला. इस पूरी घटना को भट्ट की पूर्व प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर ही देखा. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ता खत्म होने के बाद हुई बहस और गुस्से का शिकार बेजुबान जानवर बन गए. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संजीव भट्ट् को उसके फ्लैट से ही हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

क्या है मामला

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव भट्ट और डीजे परी नोवा पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे और लिव-इन-पार्टनर के तौर पर साथ रह रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और संजीव की लिव-इन-पार्टनर फ्लैट छोड़कर चली गई. लेकिन उसने अपने दो पालतू कुत्तों को वहीं छोड़ दिया. इसके बाद संजीव ने डीजे परी नोवा यानी अपनी पूर्व प्रेमिका को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही कुत्तों को मार डाला. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: बीच हवा में अफरा-तफरी: इंडिगो फ्लाइट का लैंडिंग गियर खराब होने से हड़कंप, पुणे में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग; 192 यात्री थे सवार

यह भी पढ़ें: 'हम जमीन और इतिहास खो देंगे...,' चीन का खतरा और गांववालों के विरोध के बीच उलझी सियांग डैम की कहानी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES