SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

LoC पर हलचलः कठुआ में मिला 'टॉय एयरप्लेन', संदिग्ध गुब्बारे से भेजा गया सीक्रेट संदेश! सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

कठुआ सेक्टर में एक संदिग्ध गुब्बारा पाया गया है. एयरप्लेन के आकार वाले इस खिलौने में PIA लिखा होने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और संदिग्ध गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस अब इसकी जांच कर रही है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 25, 2026, 13:56 IST | Updated: Nov 25, 2026, 14:24 IST
Image Credit: कठुआ में संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप (AI तस्वीर)
Join

लश्कर आतंकी लतीफ अहमद भट्ट के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घाटी से आतंकवाद का नामो-निशान मिट जाने का दावा किया था. हालांकि, सुरक्षा बलों और विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार आतंकी नेटवर्क की चुनौती अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है. सुरक्षाबलों के मुताबिक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में फिर से आतंकी कैंप सक्रिय हैं और वहां से सीमा पार से करीब 500 आतंकी घाटी में घुसने की फिराक में हैं. इस इनपुट के बीच अब कठुआ सेक्टर में एक संदिग्ध गुब्बारा पाया गया है. एयरप्लेन के आकार वाले इस खिलौने में PIA लिखा होने से हड़कंप मच गया. सुरक्षाबलों ने तुरंत गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर इस सीक्रेट मैसेज को डिकोड करना शुरू कर दिया है.

गुब्बारे पर PIA लिखा होने से हड़कंप!

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मढ़ीन तहसील के हांडे चक गांव में सफेद और पीले रंग का हवाई जहाज के आकार का एक गुब्बारा मिला है. गुब्बारे पर PIA लिखा है. यह पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी है, जिसका मुख्यालय कराची में स्थित है. जानकारी के अनुसार, गांव के एक बच्चे ने इस गुब्बारे को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस पोस्ट मढ़ीन को जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और संदिग्ध गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस अब इसकी जांच कर रही है. 

कठुआ में घुसपैठ का खतरा ज्यादा

बता दें कि कठुआ सेक्टर LoC के काफी पास है. घने जंगल और उंची पहाड़ियों के चलते इस इलाके से आतंकियों के घुसपैठ का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. पिछले महीने 29 अक्टूबर को कठुआ जिले के बाना चक गांव में खेत से आंशिक रूप से जली हुई सैन्य वर्दी, जूते और पिट्ठू बैग बरामद हुए थे. हालांकि, पुलिस की ओर से आतंकी घुसपैठ की संभावनाओं से साफ इनकार किया गया था. इस घटना से पहले 11 सितंबर के हिरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में सीमा बाड़ के पास से एक संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया था.

रिपोर्ट- साहिल केरनी

ये भी पढ़ें- शेषनाग झील पर JCB से खुदाई पर घमासान: 150 ट्रैकिंग ग्रुप्स उतरे सड़कों पर, महबूबा मुफ्ती ने भी खोला मोर्चा, जानिए पूरा विवाद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES