App

ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-2 में बनाई जगह, पंत-गिल और जायसवाल का भी जलवा

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने तीन स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया. ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है.

ICC Test Rankings: जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-2 में बनाई जगह, पंत-गिल और जायसवाल का भी जलवा
Image Credit: ICC Test Rankings 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ताजा अपडेट के बाद टॉप-10 बल्लेबाजों में बने हुए हैं. हालिया टेस्ट मुकाबलों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने भी बड़ी बढ़त दर्ज की है. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह अब इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. जसप्रीत बुमराह टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क से 25 रेटिंग अंक पीछे हैं. भारतीय बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 128 रनों की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत सबसे आगे रहे और अब वे ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं. 98 रन बनाने वाले शुभमन गिल सातवें स्थान पर हैं, जबकि 85 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर हैं.

भारतीय बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में फायदा

केएल राहुल चार स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, भारतीय बल्लेबाजों में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है. 80 रनों की पारी खेलने के बाद वे 15 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टेम्बा बावुमा 68 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि कैगिसो रबाडा गेंदबाजी रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. कैगिसो रबाडा ने हाल ही में आठ विकेट लिए थे.

तौहीद हृदोय ने 33वां स्थान हासिल किया

न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स 10 स्थान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 30वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 13 स्थान की छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बांग्लादेश के तौहीद हृदोय ने 137 रन बनाकर 28 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है और अब वे 33वें नंबर पर हैं, जबकि लिटन दास 9 स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर आ गए हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी दो स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

बेन डकेट चौथे नंबर पर आ गए

ODI बैटिंग रैंकिंग में, 133 रन बनाने के बाद बेन डकेट तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गए हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अब वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 23वें नंबर पर हैं, जबकि लियाम डॉसन 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं. T20I बैटिंग रैंकिंग में फिल सॉल्ट छठे स्थान पर हैं, जबकि टॉम बैंटन 26 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के लेग-स्पिनर आदिल रशीद T20I बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More