SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मूसा की मौत: आतंकी की सर्वाइवल किट बरामद, जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट

आतंकी मूसा के ढेर होने के बाद मौके से रोटी, बिस्कुट, ORS और दवाइयां बरामद हुई हैं. उसकी सर्वाइवल किट देखकर ऐसा लगता है, वो लंबी जंग लड़ने आया था. अब बड़ा सवाल ये है कि बड़गाम के जंगल में उसे शहद ऐसी जरूरी चीजें मुहैया करा रहा था और सीमा पार बैठा आतंकी आका कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए कौन से नए मोहरे को भेजेगा?

Reported By Khalid Hussain Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 05, 2026, 10:02 IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:03 IST
Image Credit: (@BudgamPolice)
Join

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के आतंक का अंत हो चुका है. पाकिस्तान से आया जम्मू-कश्मीर का ये खलनायाक बड़गांव जिले के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों को उसके पास से जो सर्वाइवल किट मिली है अब उसका विश्लेषण हो रहा है. बड़गाम पुलिस ने मीडिया को बताया है कि एनकाउंटर वाली जगह के पास जो बैग मिला है, उसकी जांच जारी है. पुलिस की एक खास टीम मूसा के लॉजिस्टिकल सपोर्ट नेटवर्क की पड़ताल में दबिश दे रही है.

पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा हाशिम मूसा उर्फ आसिफ फौजी उर्फ मूसा फौजी को जहन्नुम भेजने के पांच दिन बाद, बडगाम पुलिस को कैवन जंगल इलाके में पलमैदान के पास ये कामयाबी मिली. इस इनपुट को डेवलप करके आगे कोई आतंकी वारदात न हो, इसके लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है.

35 से 40 आतंकी मौजूद!

जम्मू-कश्मीर पुलिस अब लॉजिस्टिकल सपोर्ट और बड़ी साजिश के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि जम्मू-कश्मीर खासकर पीर पंजाल के जंगलों में 35-40 और विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं. इस बैग मिलने के बाद सुरक्षा बलों का मानना ​​है कि छिपे हुए आतंकवादियों को मदद देने वाला एक अच्छी तरह से संगठित स्थानीय नेटवर्क सक्रिय है और अगर छिपे हुए आतंकवादियों को लॉजिस्टिक्स मुहैया कराने वाले इस स्थानीय नेटवर्क को पकड़ लिया जाता है, तो छिपे हुए आतंकवादियों को खत्म करना आसान हो जाएगा.

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि मूसा के बैग से मिला सामान लाने वाले सोर्स (स्लीपर सेल/OGW) को पकड़ने के साथ ये भी जानने की कोशिश हो रही है कि इस सामान को उस जगह पर कैसे और कब रखा गया. पुलिस ने बताया कि ओवरग्राउंड वर्करों, साजिश में शामिल लोगों और अन्य संभावित साथियों/मददगारों की पूरी भूमिका की पड़ताल करने के लिए सारी हिस्ट्री-जियोग्राफी खंगाल रहे हैं.

कौन था मूसा?

इस बरामदगी की जांच खानसाहिब पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR नंबर 181/2026 के तहत हो रही है. मुठभेड़ 29-30 सितंबर 2026 की रात को बडगाम जिले के कैवन जंगलों में पलमैदान के पास घने जंगल वाले इलाके में हुई. 

यह SOG बडगाम, भारतीय सेना और CRPF के बीच तालमेल और खुफिया जानकारी पर आधारित एक संयुक्त ऑपरेशन था. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खास तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर यह ऑपरेशन लॉन्च किया था. सैनिकों ने ऑपरेशन चलाया और मूसा को मार गिराया.  

पाकिस्तान का मूल निवासी LeT कमांडर मूसा जम्मू-कश्मीर में मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में था. मूसा 2022 के आसपास जम्मू-कश्मीर में दाखिल हुआ था और कश्मीर घाटी के इलाकों में आने से पहले कई सालों तक ऊंचे पहाड़ी जंगलों, खासकर पीर पंजाल रेंज (पुंछ-राजौरी बेल्ट) में सक्रिय रहा. मूसा, 2022 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय LeT के शीर्ष कमांडरों के चार सदस्यीय समूह का आखिरी बचा हुआ सदस्य था.

अब मूसा के खात्मे के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES