SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'बेंगलुरु में एक दर्जन विधायकों ने की 2 शादियां... डीके शिवकुमार की टिप्पणी से कर्नाटक की सियासत गरम, BJP बोली लिस्ट दिखाओ

DK Shivkumar Statement On Bengaluru MLA: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में बेंगलुरु की बढ़ती आबादी को लेकर कहा कि यहां लगभग एक दर्जन विधायकों ने दो बार शादी की है. उनकी इस टिप्पणी पर विपक्ष के नेता आर अशोक और भाजपा विधायक एस सुरेश कुमार ने उन विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है, जिनका उन्होंने जिक्र किया था.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 26, 2026, 10:01 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 10:19 AM IST
Join


DK Shivkumar Bengaluru MLA Controversy: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने गुरुवार (24 सितंबर 2026) को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बेंगलुरु की बढ़ती आबादी के बारे में बोलते हुए कहा कि यहां गए लगभग एक दर्जन विधायकों ने दो बार शादी की है. भाजपा ने उनकी इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे उन विधायकों के नाम बताने को कहा है.       

डीके शिवकुमार ने विधानसभा में कहा,' जो विधायक बेंगलुरु से आते हैं, वे वापस नहीं जाते और जो भी आए हैं उनकी दो बार शादी हो चुकी है. ऐसे एक दर्जन उदाहरण हैं. मैं लिस्ट दे सकता हूं.  मुझे 40 साल का अनुभव है.  मैं आपको उदाहरण दे सकता हूं. कोई भी बेंगलुरु छोड़कर नहीं जाता.'  

भाजपा ने किया पलटवार  


मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि वह धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ समेत जिलों के विधायकों के नाम बता सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. विपक्ष के नेता आर अशोक ने मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को अनावश्यक बताया और उनसे नाम सार्वजनिक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे राज्य के अन्य हिस्सों से बेंगलुरु आए विधायकों पर संदेह पैदा होता है. डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि बेंगलुरु आने वाले वकील भी अपने मूल स्थान वापस नहीं जाते. इसके चलते शहर की आबादी बढ़ी है. उन्होंने बताया कि शहरी आबादी 33 फीसदी से बढ़कर 47 फीसदी हो गई है.  

'विधानसभा में इस तरह की टिप्पणी अनुचित...'


भाजपा के विधायक एस सुरेश कुमार ने कहा कि इस टिप्पणी से लोगों के बीच अनावश्यक जिज्ञासा पैदा हुई है. कुमार ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री शिवकुमार ने इसे मजाक के तौर पर कहा हो, लेकिन विधानसभा में इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित था. उन्होंने मुख्यमंत्री से उन विधायकों के नाम बताने को भी कहा जिनका जिक्र उन्होंने किया था. 
भाजपा विधायक ने कहा,' जब मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जवाब दे रहे थे, तब मैं वहां मौजूद नहीं था क्योंकि मैं अस्पताल में भर्ती एक दोस्त से मिलने के लिए सदन से जल्दी निकल गया था. मुख्यमंत्री का जवाब भले ही हल्के-फुल्के ढंग से दिया गया हो, लेकिन विधानसभा से इस तरह बोलना किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.' उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा और उसकी कार्यवाही की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए और कहा अगर वे उपस्थित होते तो तुरंत जवाब देते.

बेंगलुरु की आबादी में बदलाव 


कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुताबिक, साल 2011 के सेंसस के अनुसार, बेंगलुरु की जनसंख्या लगभग 84-85 लाख थी. इन 15 वर्षों के दौरान यहां की जनसंख्या लगभग 40 लाख बढ़ी है. अनुमान के मुताबिक, अब बेंगुलुर में 1.27-1.32 करोड़ लोग रहते हैं. इनमें से अधिकतर IT सेक्टर और दूसरे सेक्टर में रोजगार के लिए बेंगलुरु जाते हैं.    

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES