App

DSP के बेटे की बीच सड़क गुंडई: पड़ोसी को AK-47 राइफल से धमकाया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक रिटायर पुलिस उपाधीक्षक के बेटे को AK-47 राइफल लहराकर पड़ोसी को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

DSP के बेटे की बीच सड़क गुंडई: पड़ोसी को AK-47 राइफल से धमकाया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
Image Credit: श्रीनगर में रिटायर DSP के बेटे ने बीच सड़क गुंडई की. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर AK-47 राइफल लहराकर पड़ोसी को धमकाने के आरोप में एक रिटायर पुलिस उपाधीक्षक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरा मामला श्रीनगर के सदरबल क्षेत्र का है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, पड़ोसी की शिकायत और वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आरोपी जुनैद अहमद पड़ोसी के घर के बाहर AK-47 राइफल लहराता नजर आ रहा है. वीडियो के साथ पीड़ित पड़ोसी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि सदरबल के हजरतबल इलाके में पड़ोसियों को AK-47 से डराने और धमकाने के मामले में संज्ञान लिया है. मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि  निगीन पुलिस थाने में पूरे प्रकरण के संबंध में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इसके बाद आरोपी जुनैद अहमद को हिरासत में लिया गया है.

पीएसओ की भूमिका पर उठे सवाल

पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही ही AK-47 राइफल रिटायर डीएसपी के साथ तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) की सरकारी राइफल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये हथियार आरोपी तक कैसे पहुंचा. इसके अलावा इस पूरे मामले में पीएसओ की क्या भूमिका रही है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

कानून से ऊपर कोई नहीं

गौरतलब है कि पुलिस ने एक बार फिर से कहा कि कोई भी व्यक्ति देश के कानून से ऊपर नहीं हो सकता है. पुलिस का कहना है कि उक्त मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें और अटकलों पर विचार न करें पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही इस प्रकरण में सही जानकारी सामने आ सकेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More