App

भाई-बहन में होती है रोज लड़ाई? इस भाई दूज पर कर लें ये 5 उपाय, रिश्ता हो जाएगा पहले से भी ज्यादा मजबूत!

Bhai Dooj 2026 Upay: भाई दूज के दिन अगर कुछ विशेष उपाय कर लें तो भाई-बहन और पूरे परिवार में सकारात्मकता आ सकती है. विशेषकर भाई के जीवन में सुख -शांति और समृद्धि आ सकती है. आइए जानें भाई दूज पर कौन-से उपाय करें.

भाई-बहन में होती है रोज लड़ाई? इस भाई दूज पर कर लें ये 5 उपाय, रिश्ता हो जाएगा पहले से भी ज्यादा मजबूत!

Bhai Dooj 2026 Upay: हिंदू धर्म में भाई दूज पर्व का विशेष महत्व है जिसे हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर मनाया जाता है. इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना जी की विशेष पूजा उपासना करने का विधान है. इस पर्व पर बहन भाई को टीका लगाती है और भोजन करवाती है. वहीं, भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देते हैं. इस साल 11 नवंबर को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज पर्व पर अगर कुछ अचूक उपाय कर लें तो भाई-बहन दोनों की किस्मत चमक सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति का संचार हो सकता है. आइए भाई दूज पर किए जानें वाले उपाय को जानें.

भाई दूज के शुभ उपाय

यमुना स्नान करने का उपाय

पौराणिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन भाई को यमुना में स्नान करवाया जाए तो उसकी आयु लंबी होती है और स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. इस दिन यमुना नदी में जाकर स्नान न कर पाएं तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें.

चांदी के सिक्के का उपाय

भाई दूज के दिन एक आसान सा उपाय करें. बहन भाई को तिलक करें और फिर उन्हें एक चांदी का सिक्का दें. वहीं, भाई उस चांदी के  सिक्के को अगर हमेशा अपने पर्स में रखें तो उनकी कमाई में हमेशा बढ़ोतरी होती रहेगी और कोई भी आर्थिक संकट नहीं आएगा.

एक रोटी गाय को खिलाएं

भाई दूज के मौके पर एक उपाय जरूर करें. इस दिन भाई-बहन साथ मिलकर गाय की सेवा करें और घर में बनी पहली रोटी को गुड़ के साथ गाय को खिला दें. इस उपाय को करने से घर में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं आएगी. इसके साथ ही भाई-बहन दोनों की किस्मत चमक जाएगी.

मिठाई खिलाए और भोजन कराएं

भाई को तिलक करने के बाद उन्हें भोजन जरूर कराएं और मिठाई खिलाएं. इस उपाय को करने से भाई के जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आएगा और भाई-बहन का स्नेह बना रहेगा.

यम दीपक जलाएं

भाई दूज पर्व पर अगर एक आसान सा उपाय करो तो भाई की आयु तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाएगा. इस दिन बहन अगर यमराज के नाम का चौमुखा दीया घर के बाहर दक्षिण दिशा में जलाकर रखें तो ऐसा करना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है. भाई-बहन के जीवन से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो सकता है.

(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, उपाय अपनाने से पहले विद्वान से सलाह अवश्य लें, अपनी श्रद्धा अनुसार निर्णय लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More