SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में फटा पावर बैंक: केबिन में भड़की आग, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

यह घटना 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह घटना पावर बैंक फटने के बाद हुई. विमान की हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 11, 2026, 05:10 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 06:09 PM IST
Image Credit: IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक फटने से आग लगी.
Join

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के भीतर आगजनी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक यात्री का पावर बैंक फट गया, जिसके बाद केबिन में आग की लपटें उठीं.  केबिन से धुआं निकलता देख यात्रियों के होश उड़ गए.  फिर जब केबिन के कवर को ओपन किया गया तो आग की तेज लपटें दिखीं. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित करते हुए प्लेन को हैदराबाद की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंडिंग कराई. इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया. 

इस घटना का एक डराने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक यात्री ने बनाकर शेयर किया. वीडियो में दिख रहा है कि आगे की लपटें तेज थीं, क्रू के अलावा बाकी पैसेंजर भी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि आग की लपटें देखते ही केबिन क्रू हरकत में आया और ऑनबोर्ड सेफ्टी इक्विपमेंट का यूज करके आग बुझाई. फिलहाल सभी पैसेंजर और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

इंडिगो ने बताई पूरी घटना

इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन का कहना है, 'दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को एक कस्टमर के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया. केबिन क्रू ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और सिचुएशन को कंट्रोल में कर लिया गया. तय प्रोटोकॉल के हिसाब से, पायलटों ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंड कराया.

स्पोक्सपर्सन ने बताया कि 'चेन्नई की यात्रा जारी रखने के लिए एक दूसरा एयरक्राफ्ट अरेंज किया गया है. इस अचानक हुई सिचुएशन की वजह से हमारे कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हमें अफसोस है और हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर अपडेट शेयर करना शामिल है. इंडिगो में, हमारे कस्टमर्स और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है.'

ये भी पढ़ें: चेन्नई को 13000 करोड़ का तोहफा: पीएम मोदी बोले- 'तमिलनाडु में दिखती है नए भारत की झलक'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES