)
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के भीतर आगजनी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक यात्री का पावर बैंक फट गया, जिसके बाद केबिन में आग की लपटें उठीं. केबिन से धुआं निकलता देख यात्रियों के होश उड़ गए. फिर जब केबिन के कवर को ओपन किया गया तो आग की तेज लपटें दिखीं. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पायलट ने तुरंत इमरजेंसी घोषित करते हुए प्लेन को हैदराबाद की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंडिंग कराई. इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया.
IndiGo flight 6E6115 from #Delhi to #Chennai was diverted to #Hyderabad on October 11 after a power bank reportedly caught fire onboard. The cabin crew used a fire extinguisher to contain the blaze. The Airbus A321neo (VT-NOE) departed at 1:30 PM and was scheduled to land in Chennai at 4 PM. The exact time and location of the fire, and details of any injuries, remain unconfirmed.
— Ashish (@KP_Aashish) October 11, 2026
इस घटना का एक डराने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसे एक यात्री ने बनाकर शेयर किया. वीडियो में दिख रहा है कि आगे की लपटें तेज थीं, क्रू के अलावा बाकी पैसेंजर भी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि आग की लपटें देखते ही केबिन क्रू हरकत में आया और ऑनबोर्ड सेफ्टी इक्विपमेंट का यूज करके आग बुझाई. फिलहाल सभी पैसेंजर और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
Hyderabad, Telangana | An IndiGo spokesperson says, "IndiGo flight 6E 6115, operating from Delhi to Chennai, was diverted to Hyderabad after smoke was detected from a customer’s personal electronic device. The cabin crew responded promptly and the situation was brought under control. In line with established protocols, the pilots diverted the flight and landed safely at Rajiv Gandhi International Airport, Hyderabad. An alternate aircraft has been arranged to continue the journey to Chennai. We regret the inconvenience caused to our customers due to this unforeseen situation and are making all efforts to minimise it, including offering refreshments and sharing timely updates. At IndiGo, the safety of our customers and crew remains our top priority"
— ANI (@ANI) October 11, 2026
इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन का कहना है, 'दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6115 को एक कस्टमर के पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया. केबिन क्रू ने तुरंत रिस्पॉन्स दिया और सिचुएशन को कंट्रोल में कर लिया गया. तय प्रोटोकॉल के हिसाब से, पायलटों ने फ्लाइट को डायवर्ट किया और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंड कराया.
स्पोक्सपर्सन ने बताया कि 'चेन्नई की यात्रा जारी रखने के लिए एक दूसरा एयरक्राफ्ट अरेंज किया गया है. इस अचानक हुई सिचुएशन की वजह से हमारे कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हमें अफसोस है और हम इसे कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर अपडेट शेयर करना शामिल है. इंडिगो में, हमारे कस्टमर्स और क्रू की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है.'