SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समंदर में बढ़ेगा दबदबा: नेवी को 3 नई सबमरीन देने की तैयारी; दुश्मन की बढ़ेगी टेंशन!

हिंद महासागर से लेकर अरब सागर और बंगाल खाड़ी समेत आस-पास के पूरे क्षेत्र में दबदबा बनाए रखने के लिए भारत बहुत जल्द कुछ और कलवरी-क्लास पनडुब्बियां बनाने की तैयारी में है. करीब 33,000 करोड़ के इस प्रस्तावित सबमरीन प्रोजेक्ट से भारतीय नौसेना की पारंपरिक पनडुब्बी क्षमता में इजाफा होने के साथ उसे दुश्मनों का खात्मा करने में भी आसानी होगी.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 13, 2026, 12:59 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 02:33 PM IST
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर (AI)
Join

Indian Navy submarines: नौसेना की सामरिक ताकत में जल्द ही बड़ा इजाफा करने की तैयारी है. दुश्मनों पर काल बनकर टूटने वाली इंडियन नेवी की ताकत बढ़ाने के लिए तीन और कलवरी क्लास सबमरीन बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. दरअसल भारत सरकार नेवी की पारंपरिक सबमरीन पावर को बढ़ाने के लिए तीन अतिरिक्त कलवरी-क्लास पनडुब्बियों के निर्माण के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड में होगा. 

फ्रांस के साथ से बनेगी बात!

भारतीय नौसेना को मिलने जा रही ये खुशखबरी का पार्टनर और गवाह फ्रांस हो सकता है, क्योंकि इन पनडुब्बियों का निर्माण फ्रांस के नेवल ग्रुप के सहयोग से किए जाने का प्रस्ताव है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 33,000 करोड़ रुपये हो सकती है. इसका उद्देश्य पुरानी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की जगह नई पनडुब्बियां शामिल करके नौसेना की समंदर के अंदर ऑपरेशनल क्षमता बरकरार रखना है.

भारत की सबमरीन पावर

दुश्मनों से निपटने के लिए नौसेना समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना चुकी है. भारतीय नौसेना का ये दांव इतना सटीक है कि हिंद महासागार से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी तक किसी भी बड़ी चुनौतियों से पार पाने में कारगर साबित हो सकता है. आपको बताते चलें भारत पहले ही अपने Project 75 के तहत छह कलवरी-क्लास पनडुब्बियां बना चुका है, जिनमें INS वाघशीर इस सीरीज की छठी पनडुब्बी है. भारतीय नौसेना के बेड़े में 20-21 घातक पनडुब्बियां पहले से मौजूद हैं. नई सबमरीन के जरिए नेवी की ताकत को नई धार देने की तैयारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेवी के पास जो सबमरीन का बेड़ा है, उसमें 17 डीजल पॉवर्ड अटैकिंग सबमरीन हैं. वहीं कम से कम 2 न्यूक्लियर पॉवर्ड एडवांस बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां भारत के पास पहले से मौजूद हैं. 

नेवी को नई ताकत देने की तैयारी

वहीं, भारत ने एक पनडुब्बी रूस से लीज पर ले रखी है. इसके अलावा भारत के पास कुछ छोटी सबमरीन भी हैं. भारत की सैन्य तैयारियों को लेकर आई रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ सालों में भारतीय नौसेना का बेड़ा 200 से अधिक युद्धपोतों और पनडुब्बियों, 350 नौसैनिक विमानों और हेलीकॉप्टरों तक बढ़ाने की योजना पर काम हो रहा है.

IAF के बाद नेवी का मजबूत पार्टनर बनेगा फ्रांस!

हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट की तैयारियां शुरुआती चरण में है. लेकिन अगर फ्रांस के सहयोग से नई सबमरीन बनाने का फैसला परवान चढ़ा तो नौसेना को बूस्टर डोज देने के लिए उठाया गया ये कदम मास्टर स्ट्रोक बन सकता है. दरअसल फ्रेंच नेवी दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक है. फ्रेंच नेवी की कोर पावर उसके न्यूक्लियर एनर्जी पावर्ड युद्धपोतों का बेड़ा और वर्ल्ड क्लास सबमरीन हैं. उसके पास विमानवाहक पोत यानी एयरक्राफ्ट कैरियर का मजबूत बेड़ा है. 

इससे पहले भारत ने अमेरिका से महंगे फाइटर जेट खरीदने के बजाए फ्रांस के राफेल को अपने बेड़े में शामिल किया था. राफेल की पर्टिकुलर खेब अपनी सीरीज़ में वर्ल्ड क्लास है. रक्षा मंत्रालय ने कुछ राफेल नौसेना के लिए भी खरीदे थे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES