SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हिंद के '307' जलाएंगे मुनीर की लंका ! LAC से LoC तक राख बनेंगे दुश्मन, भारत ने कर ली धांसू तैयारी

चीन-पाकिस्तान की चुनौती को देखते हुए भारत अब अपने पावरबैंक को और मजबूत कर रहा है. भारत अब ऐसा हथियार को तैनात करने जा रहा है, जिसके प्रहार से बचना चीन-पाकिस्तान सीमा पर बैठे दुश्मनों के लिए नामुमकिन है.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 11, 2026, 02:23 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 02:26 PM IST
Image Credit: पाकिस्तान-चीन के होश उड़ने वाले हैं.
Join

सीमा पर भारत अब एक ऐसे हथियार की तैनाती करने की तैयारी में है, जिसके बारे में सुनकर ही चीन से लेकर पाकिस्तान तक की नींद उड़ गई है.यह भारत का बाहुबली है. इससे निकलने वाले गोले के प्रहार से मुनीर और जिनपिंग की सेना का बचना मुश्किल है.

इसके प्रहार से 48 किलोमीटर दूर बैठा दुश्मन नेस्तनाबूद हो जाएगा. यह एक घंटे में दुश्मन पर 60 गोले से प्रहार कर सकता है.माइनस 30 डिग्री से लेकर 70 डिग्री की भीषण गर्मी में भी दुश्मन को परलोक पहुंचा सकता है. चीन से लेकर पाकिस्तान सीमा पर बैठे दुश्मनों का इससे सफाया हो जाएगा. इसका पूरा नाम है एडवांस टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (अल्फा). जी हां! हम बात कर रहे हैं भारत की अत्याधुनिक 155 मिलीमीटर/52 कैलिबर वाली होवित्जर तोप की.

लाने-ले जाने में आसान और हल्की भी

ये बहुत ही हल्की है और यही कारण है कि इसे कहीं भी खींच कर या टांग कर ले जाया जा सकता है. चीन से लेकर पाकिस्तान की सीमा तक भारत ने मुनीर और जिनपिंग की सेना की चालबाजी को नाकाम करने के लिए अलग-अलग तकनीक से लैस तोपें तैनात कर रखी हैं.

और अब मुनीर की लंका को पूरी तरह जलाने के लिए भारत ने 307 ATAGS तोप बनाने के लिए ऑर्डर दिया है. रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज को 184 तोपें और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को 123 तोपें बनाने का ऑर्डर दिया है. इन तोपों की डिलीवरी साल 2028 के पहली तिमाही में होगी.

ATAGS को DRDO ने विकसित किया है. ये दुनिया की सबसे बेहतरीन तोप में शामिल है.भारत सीमा पर चीन और पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैनात करने वाला है, ताकि मुनीर की नापाक साजिश को समय रहते फेल किया जा सके.

क्या हैं इस तोप की खासियतें?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES