SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ठगों का मेला', INDIA Bloc की रैली पर BJP ने कसा तंज; कहा- देश विरोधी ताकतों के इशारे पर फैला रहे अराजकता

रामलीला मैदान में आज इंडिया ब्लॉक के दलों की महारैली होने जा रही है. इस रैली को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. विपक्ष की इस रैली पर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी ने इस रैली को ठगों का मेला करार दिया.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 01, 2026, 09:09 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:31 AM IST
Image Credit: कांग्रेस की रामलीला मैदान वाली रैली पर BJP का तंज. (फोटो- एक्स)
Join

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के दलों की एक बड़ी रैली होने जा रही है. सुबह से ही रामलीला मैदान में लोगों का आना शुरू हो गया है. इस रैली को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. विपक्ष की इस रैली को लेकर सियासी पारा भी बढ़ने लगा है. रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार तरीके से निशाना साधा. बीजेपी ने एक एक्स पोस्ट में विपक्ष की रैली को 'ठगों का मेला' करार दिया.

दरअसल, विपक्ष का आरोप है कि देश के अलग-अलग राज्यों में हुई एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनियमितता पाई गई. बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं. ऐसे में विपक्ष देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है. अब इसी कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद है और दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना विरोध जताने के लिए एकत्र हो रहा है.

बीजेपी ने कहा- ठगों का मेला

कांग्रेस के नेतृत्व में हो रही वोट बचाव-देश बचाव रैली पर बीजेपी ने निशाना साधा. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसपर राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया, 'ठगों का मेला', Directed By Rahul Gandhi, Produced By Akhilesh Yadav. इस पोस्टर के साथ बीजेपी ने लिखा- आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है - 'ठगों का मेला'. मकसद- अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह व अराजकता फैलाना.

 

राहुल की अपील पर भी BJP ने साधा निशाना

बीजेपी ने राहुल गांधी के उस अपील पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के व्यापारियों से कुछ खरीद करने को कहा था. रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले राहुल गांधी की अपील पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि इतने लंबे समय से, उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के नाम पर बाजारों को बर्बाद कर दिया है और व्यापार को ठप कर दिया है। कारोबारी परेशान हैं और अब, वे अचानक लोगों से खरीदारी करने के लिए कह रहे हैं। लेकिन असल में खरीदारी करने कौन जाएगा? वे तो लोगों को वहां आने के लिए पैसे देते हैं! अगर वे खुद कुछ खरीदारी कर लें, तो यह यकीनन एक अच्छी बात होगी.

राहुल गांधी ने क्या अपील की थी?

शनिवार (31 अक्टूबर) देर रात कांग्रेस सांसद ने लोगों से खास अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में लोगों से इस रैली को सफल बनाने के साथ दिल्ली के व्यापारियों की मदद करने की बात भी कही. राहुल गांधी ने वीडियो पोस्ट के साथ लिखा कि लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों सावधान! रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, आज इन रास्तों पर लग सकता है जाम

यह भी पढ़ें: राहुल की रैली: 'प्रोटेस्ट करो, खरीदारी भी...', राहुल गांधी की अपील; रामलीला मैदान में जुटने लगा जमावड़ा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES