App

दिल्ली वालों सावधान! रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, आज इन रास्तों पर लग सकता है जाम

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली होने वाली है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. रैली के कारण राजधानी के कई रास्ते प्रभावित रह सकते हैं.

दिल्ली वालों सावधान! रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, आज इन रास्तों पर लग सकता है जाम
Image Credit: AI Image

दिल्ली में रविवार 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की रैली होने वाली है. ये रैली रामलीला मैदान में होगी. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है. वहीं रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के कारण मध्य दिल्ली के कई मेन रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई इलाकों में यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं, तो रास्तों की जानकारी लेकर निकलें. साथ ही थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें.

इन रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, INDIA गठबंधन की रैली के दौरान राजघाट, दिल्ली गेट,  नेताजी सुभाष मार्ग टी-प्वाइंट, आईटीओ ए-प्वाइंट, अजमेरी गेट लाल बत्ती, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, तुर्कमान गेट और मीरदर्द जैसे जगहों पर यातायात को जरूरत के अनुसार दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा
 

पुलिस ने बताया है कि आईटीओ से दिल्ली गेट के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, राजघाट से अजमेरी गेट के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, देशबंधु गुप्ता रोड और बाराखंभा रोड पर भारी जाम की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा कमला मार्केट और हमदर्द चौक के पास भी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है. वहीं रैली के दौरान गाड़ी की व्यवस्था संभालने के लिए मध्य रेंज में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. वहीं ट्रैफिक पुलिस जाम की स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश  करेगी.

कहां है पार्किंग की व्यवस्था? 

शहर में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के पास इमरजेंसी गाड़ियों के लिए अलग रास्ता बनाया जाएगा, जिससे मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित न हो. रैली में शामिल होने वाले लोगों के लिए राजघाट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.    

ट्रैफिक पुलिस ने की अपील? 

ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेवले स्टेशन जाने वाले लोगों को समय से पहले घर से निकलने की अपील की है. इसके अलावा आने वाले यात्री चेल्म्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, मिंटो रोड और भवभूति मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूसरी तरफ पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोगों को ITO, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और भवभूति मार्ग से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है.  

मार्च की भी तैयारी

INDIA गठबंधन ने वोट चोरी और मतदाता लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने वाली है. गठबंधन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है. दोपहर 12 बजे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने का कार्यक्रम भी होने वाला है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More