'वो दूसरों से करती थी बात...', बेवफाई के शक में प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; कैंची से गोदकर उतार दिया मौत के घाट
Guwahati Malini Guria Murder News: बेवफाई के शक में प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची. वह अपनी दो सहेलियों के साथ आई पार्टनर को होटल ले गया और अलग कमरे में ठहराया. वहीं पर उसने रात में बेरहमी के साथ पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया.
Guwahati Rangia Murder News: असम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. राज्य के कामरूप ग्रामीण जिले के एक होटल के कमरे में 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कैंची से गोदकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश भी की, हालांकि वह बच गया. बाद में पुलिस ने उसे होटल के कमरे से अरेस्ट कर लिया.
शक की वजह से प्रेमिका का किया मर्डर
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सोनितपुर जिले की 23 वर्षीय मालिनी गुरिया के रूप में हुई है. जबकि आरोपी का नाम किंडो है. वह उदलगिरी जिले का रहने वाला है. वे दोनों कामरूप में रंगिया रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे हुए थे. रविवार सुबह होटल के एक कमरे से महिला का शव मिला. उस पर कैंची से कई जगह वार करके मर्डर किया गया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को उसी कमरे से हिरासत में ले लिया. बाद में उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करके अरेस्ट कर लिया गया.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि गुरिया उसे धोखा दे रही है और चोरी-छिपे दूसरे आदमियों से बात करती थी. यही वजह है कि उसने मालिनी से मिलने से पहले ही उसकी हत्या की योजना बना ली थी. योजना के तहत गुरिया दो अन्य महिलाओं के साथ पिछली रात चेन्नई से रंगिया पहुंची थी. तब किंडो उन्हें रिसीव करने रेलवे स्टेशन गया था.
मर्डर के बाद खुद की जान लेने की कोशिश
इसके बाद वे चारों होटल में पहुंचे. वहां पर मालिनी की दोनों सहेलियों अलग कमरा लिया और मालिनी व किंडो ने अलग-अलग कमरा लिया. देर रात किंडो गुरिया के कमरे में गया और वहीं रुक गया. सुबह के वक्त उसने मृतका की सहेलियों को फोन करके बताया कि उसने मालिनी को मार डाला है और वह खुद भी अपनी जान ले लेगा.
घबराई सहेलियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत होटल पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. उसने खुदकुशी की कोशिश की थी, जिसकी वजह से उसे भी चोटें लगी थी. उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उसने मर्डर की बात कबूल कर ली. पूछताछ में उसने बताया कि किंडो ने मालिनी पर हमला करने के लिए कैंची और एक टेस्टर का इस्तेमाल किया था.
हत्या की वजह अभी तक क्लियर नहीं हुई
जांच के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. साथ ही, पीड़ित के परिवार को सूचना दे दी गई. फिलहाल पुलिस को घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच करने में लगी है.