App

20 राज्यों में आंधी-तूफान का दिखेगा कहर, मूसलाधार बारिश का भी अलर्ट; दिल्ली को प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत; IMD का अपडेट

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं. आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

20 राज्यों में आंधी-तूफान का दिखेगा कहर, मूसलाधार बारिश का भी अलर्ट; दिल्ली को प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत; IMD का अपडेट
Image Credit: दिल्ली में प्रदूषण से राहत के आसार नहीं. (फोटो- एआई)

नवंबर की शुरुआत के साथ ही पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, तो लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश का अनुमान जताया है.

आईएमडी ने अपने हालिया बुलेटिन में बताया कि पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हालांकि, आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम बदलने या बारिश के कोई आसार नहीं हैं. आइए आपको देश के अलग-अलग हिस्सों के मौसम के बारे में बताते हैं...

एनसीआर को प्रदूषण से राहत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले कुछ समय तक बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में प्रदूषण से भी राहत मिलने की खास संभावना नहीं है.आईएमडी ने दिल्ली में स्मोग का रेड अलर्ट जारी किया है. माना जा रहा है कि अगर दिल्ली में अगले कुछ समय में बारिश हो जाए, तो प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल जाएगी. दिवाली के मौके पर रात भर चली आतिशबाजी ने एनसीआर की हवा को गंभीर श्रेणी में पहुंचा दिया है.

हालांकि, 11 से 13 नवंबर के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, पंजाब में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

कहां-कहां होगी बारिश

आईएमडी के हालिया बुलेटिन के अनुसार, 9 से 13 नवंबर के बीच के देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, हिमायलयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

पहाड़ पर कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि बारिश का ये दौर 11 नवंबर तक चल सकता है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर बीच वर्षा की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 10 नवंबर को बारिश हो सकती है.  आईएमडी ने कहा कि इन पहाड़ी इलाकों में इस दौरान तेज हवाएं चलने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

पूर्वी भारत के मौसम हाल

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में भी आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यहां पर 10 से 12 नवंबर के बीच में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की हो सकती है. वहीं, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिसके 12 नवंबर तक चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर में भी बरसेंगे मेघ

आईएमडी ने कहा कि आज से पूर्वोत्तर भारत के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 9 से 13 नवंबर तक बारिश देखने को मिल सकती है. इसी दौरान मेघालय और असम में भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More