SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

Hyderabad Woman Death Case: हैदराबाद में एक महिला ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. महिला किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी. उसने मरने से पहले उसे वीडियो कॉल की और फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गई.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 26, 2026, 02:25 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 02:35 PM IST
Join

Hyderabad Software Employee Death: हैदराबाद में रविवार ( 25 अक्टूबर 2026) की सुबह एक 29 साल की सॉफ्टवेयर कर्मचारी अपने फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई. बताया जा रहा है कि उसने पहले शादी को लेकर अपने एक को-वर्कर के साथ वीडियो कॉल में बातचीत के दौरान आत्महत्या करने की धमकी दी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.      

मृतका की पहचान अर्चना चौधरी मलिक के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं और हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करती थीं. पुलिस ने बताया कि उनका उत्तराखंड के रहने वाले अपने कलीग के साथ 4 साल से रिलेशनशिप था. दोनों के बीच शादी को लेकर तनाव चल रहा था.

पंखे से झूलने की दी धमकी 


'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला कि शख्स तलाक की कार्रवाई से गुजर रहा था. वहीं पुलिस ने बताया कि महिला ने रात 2 बजकर 30 मिनट पर शख्स को वीडियो कॉल किया. इस दौरान वह अपनी मां के साथ एक इवेंट पर गया था. कॉल के दौरान उसने उसे छत के पंखे से बंधा एक दुपट्टा दिखाया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी.'

जांच में जुटी पुलिस 


सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर शख्स महिला के फ्लैट पर पहुंचा, लेकिन उसे अंदर से दरवाजा बंद मिला. उसने तुरंत 112 डायल करके इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जबरन दरवाजा खोला और उसे छत के पंखे से लटका हुआ पाया. जांच दल ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

एक और शख्स ने की आत्महत्या


बता दें कि बीते दिनों हैदराबाद में एक और सॉफ्टवेयर कर्मचारी ने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. 34 साल के टी प्रवीण शेयर मार्केट में हुए नुकसान की वजह से काफी परेशान थे. प्रवीण की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी. वह इस बात को लेकर परेशान थे कि इस आर्थिक नुकसान से परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच उनकी साख खराब हो जाएगी. प्रवीण ने अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से छलांग लगा दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. घटना की सूचना मिलने पर चैतन्यपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्‍मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्‍यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्‍छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्‍त हेल्‍पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES