SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आजादी के बाद भुला दी गई थी संविधान की भावना, पीएम मोदी ने हर स्कूल-कॉलेज तक इसे पहुंचाया': अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं....

Written By Bhoopendra Rai
Published: Nov 26, 2026, 16:48 IST | Updated: Nov 26, 2026, 17:19 IST
Image Credit: नई दिल्ली में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' समारोह से गृह मंत्री अमित शाह लाइव…
Join

नई दिल्ली में आयोजित 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के सर्वोच्च मूल्यों को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने बताया कि कैसे 2015 में पीएम मोदी के एक फैसले ने देश के हर स्कूल, कॉलेज और नागरिक तक संविधान की भावना को पहुंचाने का काम किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'संविधान का सम्मान करना हम सभी भारतीयों के लिए एक बेहद अहम और गौरवपूर्ण जिम्मेदारी है. हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के बाद संविधान को सिर्फ सरकार चलाने की एक गाइडबुक मानने की कोशिश की गई और देश के युवाओं व नागरिकों के मन में इसकी असली भावना को जगाने और मजबूत करने के प्रोसेस को भुला दिया गया.

अमित शाह ने आगे कहा, 'जब 2014 में नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने 2015 में यह फैसला लिया कि हर साल 26 नवंबर को 'संविधान गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, ताकि हमारे संविधान की टॉप वैल्यूज को हर स्कूल, कॉलेज और आम नागरिक तक पहुंचाया जा सके.'

हाथ में संविधान लेकर घूमने वालों पर अमित शाह का तंज

अमित शाह ने बिना किसी का नाम लिए उन विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है, जो  रैलियों और संसद में संविधान की लाल प्रति हाथ में लेकर दिखाते हैं. उन्होंने कहा, 'जो लोग हमारी सभ्यता का विरोध कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यदि आपके जीवन में संविधान के लिए 10 से 15 मिनट का समय है, तो कृपया एक बार संविधान की मूल प्रति को जरूर देखें.' अमित शाह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए शाह ने कहा, 'जो लोग हाथों में संविधान लेकर घूमते हैं, उनसे मेरा विनम्र निवेदन है कि वे संसद की लाइब्रेरी में जाएं, संविधान के लिए 15 मिनट का समय निकालें और इसकी असली भावना को समझने के लिए नंदलाल बोस के बनाए चित्रों को जरूर देखें.'

संविधान की मूल प्रति में क्या है खास?

गृह मंत्री अमित शाह ने याद दिलाया कि प्रख्यात चित्रकार नंदलाल बोस द्वारा सजाई गई संविधान की मूल प्रति भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक पेश करती है, उन्होंने कहा, 'संविधान की मूल प्रति के अध्यायों की शुरुआत उन चित्रों से होती है, जिनमें भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी मार्च और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दर्शाया गया है.'

संविधान की प्रस्तावना पर अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर भी जोर दिया. विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक कहा कि सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी, इसका फैसला सिर्फ देश की जनता करती है और सरकार चुनने का पूरा अधिकार आम लोगों के पास ही है.

अमित शाह ने कहा, 'हमारे संविधान बनाने वालों ने तय किया कि सत्ता लोगों से मिलेगी और सत्ता लोगों के जरिए ही जाएगी. उन्होंने जनता को यह तय करने का अधिकार दिया कि सत्ता किसे देनी है और जिन्हें सत्ता मिली, उनके लिए उन्होंने यह रास्ता बनाया कि शासन संविधान के दायरे में ही चलना चाहिए. एक तरफ, उन्होंने लोगों को यह तय करने का अधिकार दिया कि सत्ता किसके पास है, और जिन्हें सत्ता मिली, उनके लिए उन्होंने यह रास्ता बनाया कि आपको संवैधानिक सीमाओं के अंदर ही शासन करना चाहिए. इस प्रस्तावना का हर एक शब्द जो हम यहां पढ़ते हैं, एक महान भारत बनाने के लिए कहा गया था.'

ये भी पढ़ें: 26/11 के हीरो ने बचाई सैकड़ों जान, आज खुद जिंदगी से हारते दिखे 'छोटू चायवाला'; 17 महीने से बेरोजगार, मांगी इच्छामृत्यु

ये भी पढ़ें: 'प्रणब दा ने BJP में जाने की सलाह दी थी...', सुवेंदु अधिकारी के दावे पर अभिजीत मुखर्जी का पलटवार, बोले- ‘झूठा और बेतुका बयान’
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES