SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुरुग्राम के स्लम एरिया में 7 महीने से चल रहा था कथित धर्मांतरण, HR और लीड एनालिस्ट समेत 4 गिरफ्तार

गुरुग्राम के एक स्लम एरिया में पिछले 7 महीने से चल रहे कथित अवैध धर्मांतरण रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक निजी कंपनी के HR और लीड एनालिस्ट समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 15, 2026, 21:37 IST | Updated: Nov 15, 2026, 21:48 IST
Image Credit: गुरुग्राम में धर्मांतरण करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 महिलाओं को किया गिरफ्तार
Join

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाएं पिछले सात महीनों से अधिक समय से एक गांव में फ्री ट्यूशन और खाने-पीने का लालच देकर बच्चों का कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रही थीं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चारों को रंगे हाथों दबोच लिया.

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घाटा का है. यहां आरोपी महिलाएं स्लम (झुग्गी-झोपड़ी) इलाकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं. एसीपी सदर कपिल अहलावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिलाएं बच्चों को पढ़ाने के नाम पर इकट्ठा करती थीं, लेकिन इसके पीछे उनका असली मकसद कुछ और ही था. बच्चों को पढ़ाई का झांसा देने के साथ-साथ उन्हें खाने-पीने की चीजें, टॉफियां और पिकनिक पर घुमाने का लालच दिया जाता था. इस प्रलोभन के जरिए बच्चों को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था. गांव घाटा इलाके में यह संदिग्ध गतिविधियां पिछले करीब सात महीनों से चल रही थीं.

दिल्ली से आकर चलाती थीं 'निजी पाठशाला'

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं की पहचान और उनके पेशेवर बैकग्राउंड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. एसीपी सदर कपिल अहलावत ने बताया कि आरोपित महिलाओं में:

ललनपुई: एक निजी कंपनी में एचआर (HR) के पद पर कार्यरत है.

अशमिता चाहार: एक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयंसेवक (volunteer) के रूप में कार्य करती है.

राजकुमारी चाओबा सिंह: एक निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है.

सुमन: इस युवती ने गत वर्ष ही ग्रेजुएशन पूरी की है और फिलहाल बी.एड. (B.Ed.) की तैयारी कर रही है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी महिलाएं पिछले करीब एक साल से हर शनिवार को दिल्ली से गुरुग्राम आती थीं. यहां वे बच्चों को शिक्षा और खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर एक 'निजी पाठशाला' संचालित करती थीं और इसी आड़ में बच्चों के मन में धर्म विशेष के प्रति प्रभाव डालकर उन्हें प्रेरित करती थीं.

पुलिस की रेड और बरामद सामान

जब स्थानीय लोगों और अन्य माध्यमों से इस गतिविधि की भनक पुलिस को लगी, तो सेक्टर-56 थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गांव घाटा में उस स्थान पर रेड की जहां ये महिलाएं बच्चों को इकट्ठा करती थीं. पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर चारों महिलाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया.

यह भी पढ़ेंः KGMU धर्मांतरण केस: नमाज-निकाह के लिए छुट्टी, छठ पूजा के लिए नहीं...डॉ रमीज का कबूलनामा; STF ने सौंपी रिपोर्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ अहम सबूत भी बरामद किए हैं. इनमें गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाया गया एक सीसीटीवी कैमरा और एक मोबाइल फोन शामिल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों की डिजिटल जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

आगे की जांच में जुटी पुलिस

घटना के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. गिरफ्तार महिलाओं में कोई बड़ी कंपनियों में अच्छे पदों पर नौकरी कर रही है, तो कोई सामाजिक कार्यों या पढ़ाई से जुड़ी है. ऐसे पढ़े-लिखे और संभ्रांत पदों पर काम करने वाले लोगों का इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस चारों महिलाओं से गहनता से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस काम के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट या फंडिंग तो नहीं जुड़ी है. मामले से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस अवैध गतिविधि की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ेंः जबरन धर्मांतरण, नाबालिग बेटियों की शादी और भेदभाव! पाकिस्तान में हिंदुओं की बदहाली पर ब्रिटिश संसद में रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES