SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुजरात में रेंगते मिले दुर्लभ 'एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक', देखकर विन विभाग भी हैरान, क्यों खास हैं इस प्रजाति के सांप?

Gujarat Rare Snakes Species: गुजरात में वन विभाग ने पैटरोलिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति वाले सांप देखे. इनमें से एक सांप 'ब्लैक-हेडेड रॉयल स्नेक' और दूसरा 'एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक' बताया जा रहा है. इन सांपों को गुजरात में दिखाई देने का दूसरा या तीसरा मामला हो सकता है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 12, 2026, 02:48 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 02:53 PM IST
Join

Gujarat Snakes: गुजरात के कच्छ में वन विभाग को काला डूंगर क्षेत्र में गश्त के दौरान सांपों की 2 ऐसी प्रजातियां देखने को मिलीं, जो आमतौर पर बेहद कम दिखाई देती हैं. इनमें से एक एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक है, जो राज्य में दूसरी या तीसरी बार दिखाई दी है.

बता दें कि ये सांप खावड़ा राउंड में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर और स्थानीय फॉरेस्ट स्टाफ की शाम की गश्त के दौरान देखे गए. वन विभाग ने बताया कि ये दोनों प्रजातियां कच्छ में बेहद कम देखी गई हैं और कई सालों बाद एक ही जगह पर एक साथ देखी गई हैं.

गुजरात में दिखे दुर्लभ सांप 


इनमें से एक सांप 'ब्लैक-हेडेड रॉयल स्नेक' ('स्पैलेरोसोफिस एट्रिसेप्स') था, जो जहरीला नहीं होता है. दूसरा 'एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक' ('सैममोफिस शोकारी') था, जिसे विभाग ने हल्का जहरीला बताया है. इसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा नहीं होता है. सैंड स्नेक लगभग 70 सेंटीमीटर लंबा था. गुजरात में एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक का पाया जाना बहुत दुर्लभ माना जाता है. विभाग ने सांपों के जानकार अजय देसाई की किताब 'सर्प संदर्भ' का जिक्र किया, जिसमें कच्छ के लोदाई में इस प्रजाति के पहले फोटोग्राफिक रिकॉर्ड का जिक्र है.

दूसरी या तीसरी बार दिखे सांप 


हाल ही में देखा गया यह सांप गुजरात में दर्ज किया गया दूसरा या तीसरा मामला हो सकता है. हालांकि, विभाग ने पक्के रिकॉर्ड की कुल संख्या नहीं बताई. 462 मीटर की ऊंचाई पर स्थित काला डूंगर, कच्छ की सबसे ऊंची चोटी है. विभाग ने इस इलाके में दुर्लभ वन्यजीवों के पाए जाने का कारण जिले के अनोखे इकोसिस्टम और शुष्क जलवायु को बताया है. यह घटना फॉरेस्ट डिवीजन द्वारा सांपों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों के बीच हुई है.

सांपों को नुकसान न पहुंचाने की अपील 


कच्छ ईस्ट फॉरेस्ट डिवीजन हर साल 19 सितंबर को 'विश्व सांप के काटने से जुड़ी जागरूकता दिवस' के तौर पर मनाता है. इन गतिविधियों में जागरूकता साइनबोर्ड, वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम, प्रकृति शिक्षा शिविर और स्थानीय निवासियों के लिए अन्य पहल शामिल हैं. वन विभाग ने इस इलाके में आने वाले निवासियों और पर्यटकों से दुर्लभ वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और सांपों को नुकसान न पहुंचाने या उनके प्राकृतिक आवास को परेशान न करने की अपील की है. विभाग ने कहा कि इलाके की जैव-विविधता के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है. ( इनपुट-IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES