SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोधरा कांड पर सोनिया गांधी का दावा खारिज: एसआईटी प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने कड़ी-दर-कड़ी बताया सच; 'Belonging' में किन बातों का जिक्र नहीं?

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर दो खेमे लगातार इस पर बयानबाजी कर रहे हैं. सोनिया और कांग्रेस समर्थक लोग किताब में छपे एक-एक अक्षर को ब्रह्म सूत्र की तरह सत्य मानकर उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. वहीं दूसरा खेमा सबूतों के साथ उनकी किताब में छपी बातों और दावों को गलत और झूठा बता रहा है. ताजा विवाद गोधरा कांड वाले पैराग्राफ पर हो रहा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 14, 2026, 11:59 IST | Updated: Nov 14, 2026, 12:34 IST
Image Credit: (ANI)
Join

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने सोनिया गांधी के संस्मरण के उस दावे का खंडन किया है, जिसमें गोधरा ट्रेन अग्निकांड को विवादित बताया गया था. राकेश अस्थाना जो उस समय गुजरात पुलिस की एसआईटी के चीफ भी थे, उनका यह कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी हो चुकी है, दोषियों को सजा सुनाई जा चुकी है और अब गोधरा की घटना पर इस तरह की बातें और संदेह राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं. इस तरह सोनिया गांधी की किताब में 2002 में हुए गोधरा कांड यानी साबरमती एक्सप्रेस आग की वजह को विवादित बताए जाने के बाद तत्कालीन SIT प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने किताब में छपी बात का पुरजोर विरोध किया है.

उन्होंने एक इंटरव्यू में एसआईटी की जांच से लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल की पड़ताल की हर कड़ी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उस दौरान एसआईटी की जांच के दौरान फॉरेंसिक सबूतों और स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ में ट्रेन के अंदर जानबूझकर आग लगाए जाने की पुष्टि हुई थी. उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि न सिर्फ एक खास कोच को टारगेट किया गया, बल्कि ट्रेन से उतरने वाले लोगों को भी निशाना बनाया गया. वो कांड एक सोची समझी साजिश था. 

सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड का सच छिपाया गया?

2002 की साबरमती ट्रेन में आग की घटना पर सोनिया गांधी के संस्मरण में दिए बयान को लेकर गुजरात पुलिस की SIT के प्रमुख रहे राकेश अस्थाना ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जांच पूरी हो चुकी है और दोषसिद्धि भी हो चुकी है. यह आग जानबूझकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई गई थी. मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है. दूसरी बात, सिर्फ S-6 कोच को निशाना बनाकर उसमें आग लगाई गई थी.'

दबाव से इनकार

जब राकेश अस्थाना से पूछा गया कि क्या उस समय के गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन पर कोई राजनीतिक दबाव था, तो इसके जवाब में साबरमती ट्रेन आग की जांच करने वाली गुजरात पुलिस SIT के प्रमुख रहे अस्थाना ने कहा, 'मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं था. जिस जगह ट्रेन में लोगों को जलाकर मारा गया, वो मुख्य रूप से मुस्लिम आबादी वाला इलाका था. मैंने जांच टीम में कुछ मुस्लिम अधिकारियों को शामिल करने का अनुरोध किया था और जिन अधिकारियों के नाम मैंने सुझाए थे, वे सभी हमें बिना किसी झिझक या आपत्ति के उपलब्ध करा दिए गए. इन मुस्लिम अधिकारियों ने हमारी जांच में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES