SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोवा एयर होस्टेस मर्डर मिस्ट्री: वर्षा तुर्कर हत्याकांड में लूटपाट की कहानी फर्जी! ड्रामा रचने वाला दोस्त अरेस्ट

नितेश के अनुसार, हमलावरों ने लूटपाट के दौरान वर्षा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. पुलिस ने नितेश अग्रवाल की इस कहानी को फर्जी बताते हुए कहा कि जब हमला हुआ था, तो फिर नितेश को कोई चोट क्यों नहीं आई थी?

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 16, 2026, 10:36 IST | Updated: Nov 16, 2026, 11:10 IST
Image Credit: एयर होस्टेस वर्षा तुर्कर का हत्याकांड में आया नया मोड़
Join

गोवा की एयर होस्टेस वर्षा तुर्कर हत्याकांड में अब बड़ा मोड़ आ गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में मृतका वर्षा तुर्कर के दोस्त नितेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि नितेश अग्रवाल ने वर्षा के साथ लूटपाट की झूठी कहानी रची है. पुलिस के मुताबिक, नितेश ने बताया था कि जंगल में नकाबपोश अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया और लूटपाट की थी. नितेश के अनुसार, हमलावरों ने लूटपाट के दौरान वर्षा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पुलिस ने इस कहानी को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पुलिस का कहना है कि लूटपाट के दौरान हमलावरों ने वर्षा पर धारदार हथियार से हमला किया, लेकिन एक हिंसक हमले का दावा करने के बावजूद नितेश अग्रवाल को कोई चोट नहीं आई थी.

नितेश पर शक क्यों कर रही पुलिस?

बता दें कि वर्षा पुणे में एयर होस्टेस का काम करती थी और पुणे में ही रहती थी. वह दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए अपनी बेटी के साथ मायके आई थी. यहां वह अपने दोस्त नितेश अग्रवाल के साथ वैनगंगा नदी के किनारे घूमने गई थी. पुलिस के अनुसार, वर्षा शनिवार शाम करीब 4:00 बजे घर से निकली थी और अपने दोस्त नितेश अग्रवाल के साथ वैनगंगा नदी के किनारे गई थी. कुछ घंटों बाद ही नितेश ने वर्षा के परिवार को जानलेवा हमला होने की जानकारी दी. जब परिजन घटनास्थल पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वर्षा की पीठ पर चाकुओं से वार किया गया था और उसके शरीर से बहुत अधिक खून बह रहा था. उसे तुरंत एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

वर्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर वर्षा के साथ नितेश भी मौजूद था. लूटपाट की घटना में हमलावरों ने वर्षा पर जानलेवा हमला किया, लेकिन नितेश को एक भी खरोंच नहीं आई. यह विवादास्पद लगता है. पुलिस को नितेश के विरोधाभासी बयानों पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब वर्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट काफी हद तक स्थिति को साफ कर सकती है.

दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, वर्षा ने साल 2024 में गोंदिया निवासी समर सैयद के साथ प्रेम विवाह किया था. समर सैयद मध्य प्रदेश के इंदौर में रहते हैं और वहीं पर एक एयरलाइन कंपनी में काम करते हैं. दोनों की एक बेटी है. गोवा की एयरलाइन में काम करने के कारण वर्षा अपनी बेटी के साथ गोवा में ही रहती थी और शादी के बाद पहली बार मायके वापस आई थी. वह अपने परिवार के साथ दिवाली सेलीब्रेट करने के लिए आई थी, लेकिन यहां उसकी बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें- 'हैवान' बना प्रेमी : ब्रेकअप से भड़के लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के Dogs को बेरहमी से मार डाला, वीडियो कॉल पर दिखाया

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES