SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आतंकी फंडिंग मामला: ED का एक्शन, श्रीनगर में चार ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में आतंकी फंडिंग से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. आरोप है कि यहां से जुड़े लोग लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े आतंकियों को आर्थिक और अन्य मदद पहुंचा रहे थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

Written By Khalid Hussain
Published: Nov 03, 2026, 10:51 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:10 AM IST
Image Credit: (ANI)
Join

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में श्रीनगर में चार ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से कथित तौर पर जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के तहत की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच उमर आदिल डार और उसके सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है. आरोप है कि उमर आदिल डार लश्कर-ए-तैयबा के ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के तौर पर काम कर रहा था और संगठन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था.

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले उमर आदिल डार को उसके कुछ सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस समय उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया गया था. डार जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के मामले में करीब चार साल जेल में भी रह चुका है.

मामले की जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक, ईडी की इस कार्रवाई का मकसद कथित अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाना, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की पहचान करना है. इसके साथ ही जांच एजेंसी सीमा पार बैठे संदिग्ध हैंडलर्स के साथ संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है.

आतंकी फंडिंग के नेटवर्क तोड़ने की कवायद

जांच एजेंसी की यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिशों का हिस्सा है. श्रीनगर में चारों ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है. जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और जानकारियां सामने आ सकती हैं.

पुलिस के मुताबिक, आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के एंगल को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच शुरू की गई थी. इस दौरान अलग-अलग पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए किए गए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का विश्लेषण किया गया था.

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अपनी एक अहम बैठक में ऐसे आतंकी नेक्सस को खत्म करने के निर्देश दिए थे. 

इसी साल एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े टेटर फंडिंग मामले में तलाशी अभियान चलाया था. एनआईए, भी गैरकानूनी घोषित जेईआई की अलगाववादी और पृथकतावादी गतिविधियों की जांच कर रही है. एनआईए की अब तक की जांच से पता चला है कि जमात-ए-इस्लामी घाटी और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था. यह संगठन स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी कल्याणकारी गतिविधियों के लिए दान के नाम पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाता था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सैयद खालिद हुसैन जम्मू-कश्मीर के एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं, जिन्हें 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है. साल 2014 से 'ज़ी न्यूज़' में चीफ  स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.जी मीडिया से पहले हुसैन ने न्यूज़ 18 में नौ साल तक सीनियर कोरेस्पोंडेंट के रूप में काम किया. हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत डीडी न्यूज से की थी. हुसैन ने अपनी तालीम श्रीनगर के पब्लिक स्कूल और डीएवी हाई स्कूल से हासिल की. फिर ग्रेजुएशन तक का सफ़र एस.पी हायर सेकेंडरी स्कूल और अमर सिंह कॉलेज से पूरा किया. उसके बाद मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए दिल्ली के सर अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से पूरी की. इसके अलावा हुसैन लेखक फ़िल्म/ वीडियो कैमरा का स्पेशल कोर्स एफटीआई पुणे से कर चुके हैं.  मुंबई और दिल्ली में कई साल काम करने के बाद 2004 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में काम करना शुरू किया. डीडी न्यूज़, डीडी कश्मीर, BAG फ़िल्म्स में फ्रीलांस काम किया. हुसैन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई मुद्दों को बेहतरीन तरीके से कवर कर रहे हैं. लद्दाख से लेकर मुंबई तक हुसैन भारत के कई शहरों से रिपोर्टिंग कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES