SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नागरिकता 1983 में मिली, तो 1980 की वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा सोनिया गांधी का नाम? दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

यह एक्शन टेकन रिपोर्ट उस याचिका पर दाखिल की गई है, जिसमें सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप लगाया गया है.

Written By Arvind Singh Edited By Bhoopendra Rai
Published: Nov 28, 2026, 19:57 IST | Updated: Nov 28, 2026, 20:19 IST
Image Credit: (FILE PHOTO) सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट विवाद में दिल्ली पुलिस ने एक्शन टेकन रिपोर्ट सबमिट की.
Join

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का वोटर लिस्ट विवाद इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी है. शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता मिलने से 3 साल पहले ही वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लिया था. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि निर्वाचन अधिकारी ने 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट में उनका नाम होने की पुष्टि की है.

हालांकि, उस वक्त नाम जुड़वाने के लिए भरे गए फॉर्म-6 और अन्य जरूरी दस्तावेज अभी तक नहीं मिल सके, जिनकी जांच चल रही है. पुलिस ने नई दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित जिलाधिकारी (DM) कार्यालय को नोटिस भेजकर साल 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट का रिकॉर्ड मांगा था. इसके जवाब में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) ने चिट्ठी लिखकर यह जानकारी प्रोवाइड कराई है.

गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड में नागरिकता की तारीख दर्ज

पुलिस ने गृह मंत्रालय के विदेशी नागरिक विभाग को भी एक नोटिस भेजा था. गृह मंत्रालय से मिले रिकॉर्ड और दस्तावेजों के मुताबिक, सोनिया गांधी को 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता दी गई थी.

अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय

पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस के रिकॉर्ड रूम इंचार्ज को दो नोटिस जारी कर कुछ और जानकारियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस रिपोर्ट जमा होने तक इन नोटिसों पर कोई जवाब नहीं आया था. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए पुलिस को मोहलत दे दी है. अदालत में अब इस केस की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई है.

24 अगस्त 2025 से चल रहा मामला

वकील विकास त्रिपाठी ने 24 अगस्त 2025 को यह शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया था. इस केस की सुनवाई एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद जोशी की अदालत में हो रही है. शनिवार को दिल्ली पुलिस के तुगलक रोड थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत ने कोर्ट में अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल की.

ये भी पढ़ें: Opinion- परिसीमन पर मोदी का नया दांव, क्या बिखरते विपक्ष ने आसान कर दी सरकार की राह?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अरविन्द सिंह ज़ी न्यूज़ में सीनियर जर्नलिस्ट हैं. पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव है. वह मुख्यत: सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग करते हैं. इसके अलावा देशभर में कोर्ट से आने वाली बड़ी ख़बरों पर भी उनकी नज़र रहती है. कानून की जटिल, तकनीकी खबरों को सरल अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है, इन्होंने जामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES