'केजरीवाल और उनकी बेटी को मार देंगे!' लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दिल्ली के पूर्व सीएम को मिली धमकी; 7 करोड़ की रंगदारी भी मांगी
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. कथित तौर पर ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. इस धमकी में पूर्व सीएम केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है.
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है. दिल्ली के तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह का दावा है कि धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से दी गई है. इस दौरान फोन कर अरविंद केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की मांग की गई है. इस धमकी में उन्हें और उनकी बेटी को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की बात कही गई है.
दरअसल, तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया था, जिसने खुद को विदेश से जुड़े इस गैंग का सदस्य बताया.उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने 7 करोड़ रुपये मांगे और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को मार देगा.
पुलिस ने जांच शुरू की
विधायक जरनैल सिंह का कहना है कि उन्हें 6 नवंबर को इस संबंध में मोहाली के SSP से शिकायत की थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि फोन और WhatsApp मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य करार दिया था. उसने 7 करोड़ की मांग की थी. इस पूरे प्रकरण में मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और BNS और IT एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है. जांच की जिम्मेदारी साइबर क्राइम यूनिट के अधिकारी सुनील कुमार को सौंपी है.
केजरीवाल के लिए सुरक्षा की मांग
आप विधायक जरनैल सिंह ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है. वहीं, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड, इंटरनेट प्रोटोकॉल लॉग और लोकेशन डेटा की जांच कर रहे हैं.
फिर चर्चा में आया बिश्ननोई गैंग
गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली कथित धमकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही हाल में मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. बिश्नोई गैंग का नाम जबरन वसूली, गोलीबारी और टारगेट किलिंग जैसे मामलों में बार-बार सामने आता रहा है.
यह भी पढ़ें: पंजाब के हर गांव में बनेगा खेल का मैदान, मान सरकार ने खोला 1500 करोड़ का खजाना; नशे के खिलाफ नया दांव
यह भी पढ़ें: 'मिठाई खिलाइए': मोदी को पत्रकारों ने दी थी गुजरात का CM बनने की खबर, 25 साल बाद PM ने खुद किया खुलासा