SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लॉरेंस गैंग के शूटर, दिल्ली में एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 26 राउंड की फायरिंग ने छलनी किए पैर

Delhi Usmanpur Firing: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम नाम के 2 बदमाशों पर फायरिंग की है. दोनों आरोपी जंगल के रास्ते अपने घर भागने की तैयारी कर रहे थे. फायरिंग के दौरान बदमाशों के पैरों में गोलियां लगी.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 05, 2026, 08:42 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 08:49 AM IST
Join

Usmanpur Firing: नॉर्थईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में आज सोमवार ( 5 अक्टूबर 2026) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. दोनों आरोपी 23 साल के हैं.    

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल के रास्ते उस्मानपुर स्थित अपने घर पहुंचने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया.

बदमाशों पर पुलिस की फायरिंग

 
पुलिस का कहना है कि जैसे ही दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान दोनों तरफ से करीब 26 राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलियां पुलिस के 2 जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं. हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए. पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घर भागने की तैयारी में थे आरोपी 


पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मुठभेड़ के साथ-साथ उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों में भूमिका की भी जांच की जा रही है.  

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया,' नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम के साथ मुठभेड़ में उस्मानपुर इलाके में 2 अपराधियों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के पैरों में गोली लगी. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. स्पेशल स्टाफ टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी जंगल वाले रास्ते से उस्मानपुर में अपने घर पहुंचने वाले हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया. पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस के 2 जवान भी गोलीबारी की चपेट में आए और उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से लगभग 26 राउंड गोलियां चलीं. मामले की आगे की जांच चल रही है.'  

बता दें कि आरोपियों की तरफ से 12 राउंड फायरिंग हुई, जबकि पुलिस ने जवाब में 16 राउंड दागे. 

लॉरेंस बिश्नोई गैंगे से जुड़े हैं बदमाश 


बता दें कि आरोपी मोहम्मद कैफ और जसीम लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबल वाला गैंग के शार्प शूटर्स हैं. दोनों ने 2 अक्टूबर 2026 को भजनपुरा में एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए उसके घर के बाहर फायरिंग की थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक और 3 पिस्टल बरामद किए. वारदात के समय दोनों ने इसी बाइक का इस्तेमाल किया था. दोनों आरोपियों को हाफ इनकाउंटर के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES