SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 बाजार, 20 व्यापारी और 20 मिनट… रामलीला महारैली पर CTI ने राहुल गांधी के सामने रखी शर्त; नई चिट्ठी में दो-टूक प्रस्ताव

दिल्ली के व्यापारियों ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को होने वाली रैली को टालने की अपील की है. व्यापारियों ने कहा वह केवल 20 मिनट के लिए राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं और अपनी परेशानियों से अवगत कराना चाहते हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 28, 2026, 10:59 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 11:06 AM IST
Image Credit: CTI ने राहुल गांधी को लिखी नई चिट्ठी
Join

Rahul Gandhi: 1 नवंबर 2026 को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की एक बड़ी रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही है. त्योहारी सीजन में हो रही इस रैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों को डर सता रहा है. व्यापारियों का दावा है कि इस रैली के कारण व्यापार में करोड़ों का नुकसान हो सकता है. जहां एक ओर व्यापारी अपना डर रख रहे हैं, तो दूसरी कांग्रेस की ने रैली के कारण होने वाला फायदा गिनाया है.

इस बीच दिल्ली के 20 बाजारों के व्यापारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 20 मिनट का वक्त मांगा. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई ने बुधवार को राहुल गांधी के नाम फिर एक खुला पत्र लिखा और प्रस्ताव रखा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महारैली से व्यापार में होने वाले फायदे बताते हैं, तो व्यापारी इस रैली का विरोध नहीं करेंगे, लेकिन व्यापारी नुकसान गिना देते हैं, तो राहुल गांधी को इस रैली को दिवाली तक टालना होगा.

CTI का राहुल गांधी के नाम खुला पत्र

सीटीआई की ओर से बुधवार को लिखे गए पत्र में दो टूक प्रस्ताव रखा गया है कि अगर 20 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी जी हमें यह समझा देते हैं कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों की महारैली होने से दिल्ली के व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा, ग्राहक बढ़ेंगे, तो CTI उसी क्षण अपना विरोध वापस ले लेगा और रैली का स्वागत करेगा.

वहीं, अगर 20 मिनट में हम 20 व्यापारी आपको (राहुल गांधी) यह समझा देते हैं कि इस रैली से रामलीला मैदान से जुड़े 20 बड़े बाजारों में व्यापार का  नुकसान होगा, तो आपको जनहित में इस रैली को दिवाली तक टालना पड़ेगा. ये पेशकश CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल की ओर से एक खुले पत्र के माध्यम से की गई है.

 

20 मिनट का समय देने की अपील

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने पत्र में कहा कि रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े होलसेल बाजारों के 20 व्यापारी प्रतिनिधि राहुल गांधी से केवल 20 मिनट का वक्त मांग रहे हैं, जिस दौरान वह उनसे मिल सकें और अपनी समस्या बता सकें.

सीटीआई अध्यक्ष गोयल का कहना है कि हम लड़ाई नहीं, बातचीत चाहते हैं. राहुल जी खुद कहते हैं कि मैं सबकी सुनता हूं, छोटे व्यापारियों की आवाज सुनता हूं. तो हम 20 बाजारों के व्यापारी उनसे 20 मिनट मांग रहे हैं. ये लोकतंत्र की खूबसूरती होगी.

 

इन 20 बड़े बाजारों के प्रभावित होने की संभावना

रामलीला मैदान के पास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिन होलसेल बाजारों पर इस रैली के कारण प्रभाव पड़ने की संभावना है, उनमें निम्न बाजार शामिल हैं...

कांग्रेस गिना रही फायदे

गौर करने वाली बात है कि जहां एक ओर व्यापारी कांग्रेस से इस रैली को टालने की अपील कर रहे हैं, तो दूसरी कांग्रेस का दावा है कि 1 नवंबर को होने वाली रैली से व्यापारियों को ही फायदा होगा. हाल में ही राहुल गांधी ने एक पोस्ट कर दावा किया कि मेट्रो ओर सड़कों को सरकार ने बंद किया. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के हर व्यापारी से हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा देते हैं, तो यह आंदोलन आसानी रुक जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 10 लाख लोग, 10 हजार करोड़ का नुकसान और 20 हजार गाड़ियां... CTI क्यों कर रहा राहुल गांधी से रैली टालने की अपील? समझिए पूरा गणित

यह भी पढ़ें: SIR पर संग्राम, संविधान पर सवाल: 'श्रीलंका या बांग्लादेश नहीं है भारत...', विपक्ष के 'रिजीम चेंज' वाले बयान पर सीएम फडणवीस का पलटवार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES