भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /बंगाल में अवैध मदरसों पर शिकंजा: 252 मदरसे बंद, मौलाना साजिद रशीदी की चुनौती पर सरकार बोली- 'पिक्चर अभी बाकी है'

बंगाल में अवैध मदरसों पर शिकंजा: 252 मदरसे बंद, मौलाना साजिद रशीदी की चुनौती पर सरकार बोली- 'पिक्चर अभी बाकी है'

West Bengal Suvendu Adhikari Madrasa Action News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर सुवेंदु सरकार ने शिकंजा कस दिया है. राज्य में 252 मदरसे बंद कर दिए गए हैं, जिससे बिलबिलाए मौलाना साजिद रशीदी ने सरकार को चुनौती दी तो जवाब मिला कि 'पिक्चर अभी बाकी है'

Written ByDevinder Kumar
Published: Sep 15, 2026, 12:18 AM IST|Updated: Sep 15, 2026, 12:24 AM IST
joinshare
बंगाल में अवैध मदरसों पर शिकंजा: 252 मदरसे बंद, मौलाना साजिद रशीदी की चुनौती पर सरकार बोली- 'पिक्चर अभी बाकी है'

About the Author

    Devinder Kumar

    Devinder Kumar

    अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Campaign against illegal madrasas in West Bengal: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने फर्जी और अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू किया तो मौलाना साजिद रशीदी जैसे लोग भड़क गए और डायरेक्ट सीएम शुभेंदु को चैलेंज करने लगे. वहीं बंगाल सरकार ने साफ कर दिया है कि ये तो महज  शुरुआत है और पूरी पिक्चर अभी बाकी है.

    असल में बंगाल में अवैध और फर्जी मदरसों के खिलाफ सरकार ने जब से एक्शन लेना शुरू किया है, वहां पर हंगामा खड़ा हो गया है. मौलाना इसके विरोध में खुलकर खड़े हो गए. पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक और मदरसा शिक्षा विभाग की तरफ से पहले चरण में कोलकाता समेत राज्य के सभी 22 जिलों में सर्वे कराया गया. इस सर्वे में मैनेजमेंट, छात्रों के एडमिशन, फंडिग के स्रोत और रजिस्ट्रेशन की जांच की गई. जांच के जो आंकड़े सामने आए उसने प्रशासनिक तंत्र को चौंका दिया.

    बंगाल में सरकार का मदरसों के खिलाफ हल्ला बोल

    कुकुरमुत्ते की तरह उग आए मदरसों में कोई इंतजाम नहीं मिला. जाहिर है एक्शन होना था और वो हुआ भी. सर्वे में 2396 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान की गई. जिनमें से 252 मदरसों को तत्काल प्रभाव से संचालन बंद करने का आदेश दिया गया. जबकि करीब 100 मदरसों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

    बंगाल में अवैध मदरसों पर कार्रवाई हुई तो मौलाना बौखला गए. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तो शुभेंदु सरकार को खुली चुनौती दे डाली. बंगाल की सरकार का तर्क है कि मदरसों से बैर नहीं. लेकिन अवैध रूप से चलें, फर्जीवाड़ा हो, अव्यवस्था हो तो ऐसे मदरसों की खैर नहीं.

    रडार पर हैं 2100 से ज्यादा मदरसे

    बंद किए जाने वाले मदरसों में सबसे अधिक मालदा जिले से लगभग 44-45 हैं. इसके बाद उत्तर दिनाजपुर में 37, दक्षिण 24 परगना में 32, मुर्शिदाबाद में 25 और नदिया में लगभग 25 मदरसे शामिल हैं. असली हड़कंप तो उन बाकी बचे 2,100 से ज्यादा गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों में मचा है, जो अभी भी रडार पर हैं.

    बात पते की: रशीदी की शुभेंदु को '2.5% वाली' चुनौती ! — Zee News (@ZeeNews) September 14, 2026

    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनमें से कई संस्थानों में न तो बुनियादी शैक्षणिक ढांचे का पालन किया जा रहा था और न ही बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े न्यूनतम मानकों को पूरा किया जा रहा था. कई जगहों पर बच्चों को दीनी तालीम की आड़ में गैर-कानूनी गतिविधियां सिखाए जाने संकेत मिले हैं, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को और अधिक बढ़ा दिया है.

    विदेशों से अवैध फंडिंग मिलने का अंदेशा

    इस पूरी कार्रवाई के बीच वित्तीय पहलुओं की भी गहरी छानबीन शुरू कर दी गई है. जांच एजेंसियों का अंदेशा है कि इन गैर-मान्यता प्राप्त और फर्जी मदरसों को कई संदिग्ध घरेलू और विदेशी स्रोतों से भारी मात्रा में फंड मिल रहा था. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इस पैसे का इस्तेमाल शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए हो रहा था, जिसकी अब वित्तीय खुफिया इकाइयों द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है.

    सरकार के इस सख्त रुख के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी तेज हो गई है. कांग्रेस, टीएमसी और वाम दल सरकार की इस कार्रवाई को राजनीतिक चश्मे से देखते हुए विरोध कर रहे हैं. वहीं बीजेपी इस कार्रवाई को प्रशासनिक पारदर्शिता और कानून का राज स्थापित करने की दिशा में जरूरी कदम बता रही है.  

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    West Bengal