SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस की 'रॉयल दिवाली': मिठाइयों के टेबल पर सजा चुनावी एजेंडा, राहुल गांधी के घर जुटे पार्टी के दिग्गज

कांग्रेस की 'रॉयल दिवाली' पर राहुल गांधी के आवास पर पार्टी के प्रमुख दिग्गजों की बैठक हुई, जहां मिठाइयों के साथ आगामी चुनावी एजेंडे पर विस्तृत चर्चा की गई. जानिए पार्टी में आए किस नेता ने क्या कहा.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 06, 2026, 07:55 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 08:16 PM IST
Image Credit: राहुल गांधी के घर कांग्रेस की दिवाली पार्टी: मिठाइयों के साथ सजेगी सियासत की टेबल
Join

दिवाली का त्यौहार अक्सर अपनों से मिलने और खुशियां बांटने का मौका होता है, लेकिन जब राजनीति के गलियारों में ऐसी कोई मुलाकात होती है, तो उसका सीधा संबंध भविष्य के सियासी समीकरणों से जुड़ जाता है. इस बार कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी 6 नवंबर को अपने सरकारी आवास पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्यों और सभी राज्यों के प्रभारी महासचिवों के लिए एक दिवाली मिलन समारोह आयोजित कर रहे हैं.

कांग्रेस के इतिहास में यह पहला मौका है जब राहुल गांधी इतनी बड़ी संख्या में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मेजबानी एक साथ कर रहे हैं. इससे पहले तक केवल चुनिंदा वरिष्ठ नेता ही दिवाली के मौके पर उनसे मिलने उनके घर जाया करते थे. आधिकारिक तौर पर कांग्रेस के नेता इसे एक साधारण 'दिवाली-मिलन' कार्यक्रम बता रहे हैं. पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ त्यौहार की खुशियां बांटने के लिए रखा गया एक सामाजिक आयोजन है और इसके कोई खास राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए.

'वोट चोरी' और SIR के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन

यह दिवाली मिलन ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस और पूरा विपक्षी खेमा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक मूड में है. हाल ही में, 1 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 'इंडी' (INDIA) गठबंधन ने SIR (एसआईआर) के जरिए कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर एक विशाल रैली का आयोजन किया था. इससे ठीक एक दिन पहले गठबंधन ने एक प्रस्ताव पारित कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की थी.

 

दिवाली मिलन पार्टी के बाद क्या बोले सचिन पायलट?

दिवाली मिलन के अवसर पर कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, 'हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन सवाल उठाना और जवाब मांगना हमारा अधिकार है. दुर्भाग्य से, ज्ञानेश कुमार जी के सभी फैसले गैर-कानूनी और असंवैधानिक रहे हैं. राहुल जी ने कई मौकों पर ठोस सबूत और आंकड़े पेश किए हैं; फिर भी, वे भारत सरकार द्वारा दी गई छूट (इम्युनिटी) की आड़ में छिप रहे हैं. 1.4 अरब लोगों में से, एक व्यक्ति ऐसा है जिसे आजीवन छूट दी गई है. आखिर क्यों? इस सवाल का जवाब मिलना ही चाहिए...'

 

ये राहुल गांधी का निजी अभियान नहीं- डीके शिवकुमार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित 'दिवाली मिलन' कार्यक्रम में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, 'यह उनका कोई निजी अभियान नहीं है. यह राहुल गांधी का अभियान नहीं है, बल्कि यह देश का अभियान है. यह लोगों की आवाज है और लोगों का वोट है. एक शांतिप्रिय राजनीतिक दल के रूप में, कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी, लोकतंत्र और संविधान दिया है. विपक्ष के नेता के तौर पर, वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं. हमारा एक इतिहास रहा है. जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही है, उसने समाज के हर वर्ग के साथ सब कुछ समान रूप से साझा किया है. वे इसी बात को बनाए रखना चाहते हैं. यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है...'

यह भी पढ़ेंः 'प्रदर्शन के नाम पर रोजी-रोटी छीनना गलत', CAIT ने राहुल गांधी को खत लिख पूछे तीखे सवाल; 'धिक्कार दिवस' मनाने का भी ऐलान

दिवाली खुशियां बांटने का त्योहार- कुमारी शैलजा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर 'दिवाली मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया. कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा कहती हैं, 'यह बहुत खुशी की बात है कि राहुल गांधी ने हमें यहां आमंत्रित किया है. उन्होंने हमें पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ यहां इकट्ठा होने के लिए बुलाया है. दिवाली का त्योहार सभी के साथ खुशियां बांटने पहुंचे हैं.

 

दिवाली मिलन पर पहुंचे जीतू पटवारी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित 'दीवाली मिलन' कार्यक्रम में, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. देश में शांति और समृद्धि आए. देश के आम नागरिक हर तरह की अराजकता के खिलाफ लड़ सकें...'

 

दिवाली मिलन में पहुंचे हरीश रावत

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित 'दिवाली मिलन' कार्यक्रम में, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'बहुत ही सुखद और सकारात्मक बातचीत हुई, और नेताओं ने इस पर भी चर्चा की कि आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए.'

एक नवंबर की रैली पर क्या बोले भूपेश बघेल?

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित 'दीवाली मिलन' कार्यक्रम में, कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, '1 नवंबर को हुई रैली अभूतपूर्व थी. पूरे देश और दुनिया ने इसे देखा. हमारे लिए यह खुशी की बात है कि 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा. जनता ने हमारी अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है.'

यह भी पढ़ेंः  आधार नहीं, वोटर ID... ललन सिंह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 'वोट और हक चोरी'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES