App

कांग्रेस की महारैलीः दिल्ली आने के लिए तेलंगाना कांग्रेस ने मांगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने दिया यह जवाब

तेलंगाना कांग्रेस ने रेलवे से 01 नवंबर को दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की अपील की है. हालांकि, रेलवे ने तेलंगाना कांग्रेस की इस डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया है. रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने पर तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने SCR महाप्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

कांग्रेस की महारैलीः दिल्ली आने के लिए तेलंगाना कांग्रेस ने मांगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने दिया यह जवाब
Image Credit: दिल्ली आने के लिए तेलंगाना कांग्रेस ने मांगी स्पेशल ट्रेनें

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आगामी 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक 'महारैली' आयोजित करने वाली है. कांग्रेस पार्टी ने इस रैली में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया. लोकसभा के नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी जनता से इस महारैली में शामिल होने की अपील की है. अपने नेता की अपील पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में आने को तैयार हैं. उनके सामने दिल्ली पहुंचने की बड़ी चुनौती है. इसे देखते हुए तेलंगाना कांग्रेस ने रेलवे से 01 नवंबर को दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की अपील की है. हालांकि, रेलवे ने तेलंगाना कांग्रेस की इस डिमांड को सिरे से खारिज कर दिया है. इस पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई है.

कांग्रेस की डिमांड पर रेलवे ने क्या कहा?

कांग्रेस नेताओं की डिमांड पर साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने कहा कि ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से ऐसा करना संभव नहीं है. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की डिमांड के लिए काफी समय पहले रिक्वेस्ट की जानी चाहिए थी, ताकि रेलवे को पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने बताया कि रेलवे को इस तरह की डिमांड पूरी करने से पहले रेल संचालन से जुड़े तमाम कार्यों को करना होता है. ट्रेनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा लोकोमोटिव और क्रू की उपलब्धता, मेंटेनेंस और इंटर-जोनल कोऑर्डिनेशन जैसे विषयों को देखना होता है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रस्तावित सिकंदराबाद-नई दिल्ली के लिए कई रेलवे जोन के बीच तालमेल बिठाना पड़ेगा और स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए टाइमटेबल बनाना होगा, जिससे रेगुलर ट्रेनें प्रभावित ना हों. इन सारे कार्यों को इतनी जल्दी नहीं पूरा किया जा सकता है.

मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस

वहीं, स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार के साथ-साथ रेलवे पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि कांग्रेस की महारैली से मोदी सरकार घबरा गई है. यही वजह है कि देशभर से दिल्ली आने वाले लोगों के रास्ते में रुकावटें पैदा की जा रही हैं. 

रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने पर तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ के नेतृत्व में राज्य सरकार के तमाम राज्य मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने बुधवार को हैदराबाद स्थित दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस की ओर से कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया.

सरकार पर तानाशाही दिखाने का आरोप

तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर ट्रेन सेवाओं से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि हमने इस महीने की 22 तारीख को ट्रेनें बुक की थीं, लेकिन 27 अक्टूबर को अचानक से ट्रेन कैंसिल कर दी गई. उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही दिखाने का आरोप लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More