App

‘बिरयानी प्रोटेस्ट’ पर बवाल: राहुल गांधी पर सियासी वार, BRS-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर जूतम-पैजार

हैदराबाद के एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर घमासान देखने को मिली. बतकही से शुरू बवाल कब हाथापाई में तब्दील होते हुए जूतम-पैजार में बदल गया, पता ही नहीं चला. क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं.

‘बिरयानी प्रोटेस्ट’ पर बवाल: राहुल गांधी पर सियासी वार, BRS-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर जूतम-पैजार
Image Credit: वीडियो ग्रैब (ANI)

तेलंगाना में एक बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान मचे बवाल ने इतना तूल पकड़ लिया कि हालात संभालने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा. दरअसल भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव अपने समर्थकों के साथ राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने निकले थे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चुनावों से पहले तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 2 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां देने का वादा पूरा न करने पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए निशाना साधा. बीआरएस नेताओं ने कहा राहुल गांधी का वादा रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने के 3 साल बाद भी अधूरा और अधर में लटका है. 

इस भूमिका के बीच बीआरएस के नेताओं ने हैदराबाद के बावर्ची रेस्तरां में एक अनोखा बिरयानी प्रोटेस्ट किया. उसी दौरान रेस्तरां पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीआरएस नेताओं से तीखी झड़प हो गई.

रेस्टोरेंट में बवाल

अशोक नगर के बावर्ची रेस्तरां में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई. इसी वेन्यू पर ही बीआरएस नेताओं ने कांग्रेस सरकार के रोजगार संबंधी वादों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान राहुल गांधी के पुतले के साथ डिनर कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान बीआरएस नेताओं ने राहुल गांधी के पुतले को बिरयानी खिलाई और ये तस्वीर बाहर निकली तो बवाल मच गया.


 

इस रेस्टोरेंट में बीआरएस नेता मन्ने कृष्णंक, पुट्टा विष्णुवर्धन रेड्डी और मुथा जय सिम्हा समेत पार्टी के दर्जनों समर्थक और कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला लेकर रेस्तरां पहुंचे. जो कि एक तरह का प्रतीकात्मक विरोध था. इसके जरिए बीआरएस नेताओं ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार से रोजगार के वादे को लेकर सवाल पूछे था. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी रेस्तरां पहुंच गए, तो यह विरोध-प्रदर्शन टकराव में बदल गया.

जूतम-पैजार के बाद क्या हुआ?

जिसको जो मिला उसने अपने विरोधियों को उस चीज से पीटा. कहासुनी पहले हाथापाई में बदली, थोड़ी ही देर में लोग एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था करने लगे. बवाल बढ़ा तो फौरन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची तो रेस्टोरेंट, अखाड़े में तब्दील हो चुका था.

बताया जा रहा है कि इस बवाल में सत्ताधारी कांग्रेस के कार्यकर्ता भले ही भारी नजर आए लेकिन बीआरएस कार्यकर्ता भी किसी से पीछे नहीं रहे. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कांग्रेस पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और झड़प में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो