App

हर मिनट करेगा 5000 राउंड गोलों की बौछार, दुश्मन होगा लाचार! भारत रूस से खरीदेगा डिफेंस और अटैक वाला 'जंगबाज'!

भारत और रूस के बीच कुल 52 पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर बातचीत चल रही है, जिनमें 13 रूस से आएंगे और 39 मुल्क में लाइसेंस के तहत बनाए जाएंगे.

हर मिनट करेगा 5000 राउंड गोलों की बौछार, दुश्मन होगा लाचार! भारत रूस से खरीदेगा डिफेंस और अटैक वाला 'जंगबाज'!
Image Credit: आसमान का रक्षक साबित होगा ये डिफेंस सिस्टम.

जल्द ही भारतीय सेना को एक ऐसा आसमानी रक्षक मिलने वाला है, जो हर मिनट 5000 राउंड गोले दाग सकता है.सॉलिड डिफेंस के साथ-साथ विस्फोटक अटैक कर सकता है, और आसमान में दुश्मन की हर साजिश को मटियामेट कर सकता है. हम बात कर रहे हैं पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की, जिसे लेकर भारत और रूस में बातचीत चल रही है.अगर ये डील फाइनल हुई,तो फिर ये रूसी जंगबाज हिंदुस्तान सरहदों की रखवाली करेगा.

रणभूमि में बारूदी तूफान लाने वाला एक जंगबाज, जल्द ही भारत की सरजमीं पर दस्तक देने वाला है. ये बैटल ग्राउंड का ऐसा शिकारी है, जो डिफेंस भी करता है और ताबड़तोड़ अटैक भी. नाम है पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम. रूस के पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत रूस से पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीद सकता है. रक्षा मंत्रालय 52 पैंटसिर-S1M सिस्टम को खरीदने की तैयारी में है, जिनमें से 13 पैंटसिर-S1M सिस्टम सीधे रूस से आयात किए जाएंगे, तो वहीं 39 सिस्टम भारत के रक्षा संयंत्रों में लाइसेंस के जरिए बनेंगे.

बनेगा सुरक्षा का अभेद कवच

पैंटसिर-S1M को भारत के मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल किया जाएगा, जिसमें पहले से ही रूस का S-400 लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मौजूद है. यानी जमीन से लेकर आसमान तक, रूसी जंगबाज ऐसा सुरक्षा चक्रव्यूह बनाएंगे,जिसे भेद पाना नामुमकिन होगा.

पैंटसिर-S1M की सबसे खास बात ये है कि जंग के मैदान में इसे दुश्मन के लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, क्रूज मिसाइल, गाइडेड बम और स्वार्म ड्रोन जैसे कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों को तहस-नहस करने के लिए डिजाइन किया गया है. पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस सिस्टम को S-400 की तरह विध्वंसक माना जाता है. यूक्रेन युद्ध में भी रूसी डिफेंस ने इस जंगबाज का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया था.इतना ही नहीं, यूरोप और NATO देशों के साथ-साथ अमेरिका भी इस एयर डिफेंस सिस्टम से थर्राता है.

अब आप अंदाजा लगाइए कि अगर पैंटसिर-S1M एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के साथ पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर पर तैनात हुआ, तो दुश्मन मुल्क के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, क्योंकि अब आपको पैंटसिर-S1M से जुड़ी वो अहम जानकारियां बता रहे हैं, जो इसे जंग का सबसे दमदार लड़ाका बनाती है.

अटैक और डिफेंस में माहिर

  • पैंटसिर-S1M शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है.
  • इसकी मारक क्षमता करीब 80 किमी. तक है. 
  • इसके जरिए हवाई हमले नाकाम किए जा सकते हैं. 
  • इसमें 30mm की आटोमेटिक कैनन लगी होती है. 
  • यह प्रति मिनट 5000 राउंड फायर कर सकती है.
  • इसमें 57E6M-E हाइपरसोनिक मिसाइल लगी होती है.
  • इसका रडार एक साथ 40 टारगेट ट्रैक कर सकता है.

पैंटसिर-S1M एयर मिसाइल सिस्टम की सबसे खास बात ये है कि चलते हुए भी ये टारगेट पर निशाना लगा सकता है.वहीं इस जंगबाज में फेज्ड-ऐरे रडार इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और फायर-कंट्रोल सिस्टम होते हैं, जो कई हवाई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक और इंगेज कर सकते हैं, और पलक झपकते ही उन्हें तबाह कर सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो