SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ये देश के साथ गद्दारी है...', पाक मंत्री मुसादिक मलिक के भारत आने पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पाक मंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मोदी सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक भारत आ गया है. कांग्रेस ने आगे कहा कि पाक मंत्री को बिरयानी और कबाब खिलाने की तैयारी है. ये देश और देशवासियों के साथ गद्दारी है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 20, 2026, 11:20 IST | Updated: Nov 20, 2026, 11:48 IST
Image Credit: भारत पहुंचे पाक मंत्री मुसादिक मलिक (Photo- X: @PakinIndia)
Join

'SCO सभ्यता संवाद मंच' में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. भारत में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने ही मंत्री मुसादिक मलिक को एयरपोर्ट पर रिसीव किया और सीधे अपने दफ्तर लेकर गए. यहां से वह सीधे पुराना किला जाएंगे, जहां SCO सभ्यता संवाद मंच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह तीन दिवसीय सम्मेलन है, लिहाजा पाक मंत्री भी अगले तीन दिनों तक दिल्ली में रहेंगे. वह कहां रुकेंगे, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. उधर, मंत्री मुसादिक मलिक के दिल्ली दौरे को लेकर भारत में सियासत गरमा गई है. 

पाक मंत्री के आगमन पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस ने उनके आगमन का कड़ा विरोध करते हुए मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है. कांग्रेस ने इसे देश और देशवासियों के साथ गद्दारी बताया. कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पाक मंत्री की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मोदी सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का मंत्री मुसादिक मलिक भारत आ गया है. पाक मंत्री का परिचय देते हुए कांग्रेस ने आगे लिखा कि मुसादिक लगातार भारत को धमकाता रहा है. वह कभी हाथ काटने की धमकी देता है, तो कभी खून बहाने की. 

 

 

सरकार पर लगाया देश से गद्दारी का आरोप 

कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, भारतीयों की हत्या करवा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ मोदी सरकार भारत से नफरत करने वाले पाकिस्तानी मंत्री की आवभगत में लगी है. मोदी सरकार को घेरते हुए कांग्रेस पार्टी ने आगे लिखा कि पाक मंत्री को बिरयानी और कबाब खिलाने की तैयारी है. ये देश और देशवासियों के साथ गद्दारी है. मोदी सरकार को ये नहीं करना चाहिए था. कांग्रेस ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंक पर पूरी तरह ब्रेक नहीं लगाता, उससे कोई बात नहीं होनी चाहिए.

पहलगाम हमले के बाद क्या बदला?

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी पाकिस्तान को लेकर केंद्र सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है. सलमान खुर्शीद ने इस मामले में अधिक स्पष्टता की मांग की है. वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकार से सवाल किया है कि पहलगाम आतंकी हमले और नवंबर 2026 के बीच क्या बदल गया है? मनीष तिवारी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आतंकवाद की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने देश में आतंकवादियों पर कोई कार्रवाई नहीं की. कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत ने हर अंतरराष्ट्रीय मंच से आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब किया है. आतंकवाद को बढ़ावा देने से रोकने की मांग की है, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- 'SCO सभ्यता संवाद मंच' का PM मोदी करेंगे उद्घाटन, पाकिस्तानी मंत्री भी होंगे शामिल, जानें इस मीटिंग का एजेंडा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES