SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें कैंसिल, नोएडा बॉर्डर पर BSF की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर सख्त चेकिंग... दिल्ली में कल तक क्या-क्या बदलेगा?

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं. दिल्ली आने वाली ट्रेनें कल रद्द रहेंगी और राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है. दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 09, 2026, 03:20 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 03:34 PM IST
Image Credit: सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले छावनी में तब्दील हुई राजधानी. (फोटो-एआई)
Join

एसआईआर को रद्द करने और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन की अनुमति लेने के दौरान तय मानकों का पालन नहीं किया गया. पुलिस ने कहा कि कम से कम 10 दिन पहले परमिशन मांगी जानी चाहिए थी, लेकिन यह कार्यक्रम से तीन दिन पहले मांगी गई.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली से सटे राज्यों की सीमा पर वाहनों की चेकिंग से लेकर ट्रेनों को रद्द करने तक पुलिस ने क्या-क्या फैसला लिया है.

57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का प्रस्ताव

पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने की अपील की कई हैं. इस प्रस्ताव पर अभी डीएमआरसी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है.

 

पुलिस की नागरिकों के नाम खुली चिट्ठी

दिल्ली पुलिस ने नागरकों के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी है, जिसमें लोगों से एक विशेष अपील की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली पुलिस ने एक खुला पत्र शेयर किया और लिखा कि हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र. क्योंकि हर वर्दी, हर राय और हर मतभेद से ऊपर, हम सब सबसे पहले इंसान हैं. चिट्ठी में लिखा गया कि आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज. यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं. फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं.

पुलिस ने सीजेपी को नहीं दी धरने की परमिशन

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (नई दिल्ली रेंज) नूपुर प्रसाद ने बताया कि आयोजकों ने पहले के प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों और अपने वादों का पालन नहीं किया था, इसलिए इस बार इजाजत नहीं दी गई. बता दें कि सीजेपी ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी थी. ज्वाइंट सीपी ने बताया कि पुलिस को कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए आवेदन मिला था, यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से जवाबदेही की मांग को लेकर प्रस्तावित था.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस सूचना पर विचार किया गया और पाया गया कि यह बहुत कम समय पहले दी गई थी. तय गाइडलाइन के अनुसार, प्रदर्शन की योजना से 10 दिन पहले सूचना मिलनी चाहिए. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है. ऐसे में अगर कोई नियमों की उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द

सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और हजरत निजाम्मुदीन आने वाली सभी ट्रेनों को रद्द किया गया है. इस कारण दिल्ली से जयपुर, लखनऊ, भोपाल समेत कई शहरों को जाने वाली ट्रेनों पर प्रभाव पड़ेगा. रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दिया है. बताया गया है कि ये फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में कहा गया कि आज 38 ट्रेनें रद्द हैं.

बंद रहेंगी शराब की दुकानें

किसी प्रदर्शन के कारण दिल्ली में पहली बार शराब की दुकानों पर ताला लगाने का फैसला लिया गया है. दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को शराब की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया गया है. किसी प्रदर्शन के कारण दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने का यह पहला मामला है.  पुलिसकर्मी दिल्ली में बॉडी-वार्म कैमरा का इस्तेमाल करेंगे. इससे पहले पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने फैसला लिया कि अधिक से अधिक फोटो कैप्चर किए जा सके.

दिल्ली छावनी में तब्दील

10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोचों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है. नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है. बताया जा रहा है कि रेलवे के 5,000 से अधिक यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनों को आज ही रद्द कर दिया गया है.

सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और BSF के जवानों की तैनाती की गई है. वाहनों की जांच की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पुलिस ने किया साफ; दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द और शराब बिक्री पर भी रहेगी रोक

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में थमी रफ्तार... INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे 5 हजार से ज्यादा यात्री
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES