App

CJI पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा: आरोपी वकील पर चलेगा अवमानना का केस, AG ने दी मंजूरी

CJI सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई होने जा रही है. अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने वकील के खिलाफ याचिका दायर करने की सहमति दे दी है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है.

CJI पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा: आरोपी वकील पर चलेगा अवमानना का केस, AG ने दी मंजूरी
Image Credit: SC (File)

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अदालत को बताया है कि CJI सूर्यकांत के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर अवमानना की कार्रवाई की मांग को अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने अपनी मंजूरी दे दी है. वकीलों ने इसके बाद याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की है. इसके बाद चीफ जस्टिस ने एससीबीए को आश्वस्त किया कि कल मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाएगा. 

अवमानना ​​की कार्रवाई शुरू करने की सहमति देने वाले पत्र में, अटॉर्नी जनरल वेंकटरमणी ने आरोपी वकील के आचरण को बेहद निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए कहा, यह अदालत की अवमानना ​​अधिनियम की धारा 15(1)(b) के तहत कार्रवाई करने के लिए एक उपयुक्त मामला है.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी वकील 16 नवंबर को अदालत की कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. वकील ने CJI, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए बताया कि 2 नवंबर को CJI के कार्यालय में एक मामला सौंपा था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

जब CJI ने उनसे इंतजार करने के लिए कहा, तो वकील ने इनकार कर दिया और मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा, 'आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं। आपमें इसके लिए जरूरी ईमानदारी नहीं है.'

इस घटना के बाद, कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी गई थी. इस व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बाद वकील को अदालत कक्ष से बाहर निकाल दिया गया था. 

SCBA ने जताई थी नाराजगी

इसके बाद बार एसोसिएसन ने वकील के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी. अटॉर्नी जनरल की इजाजत मिलने के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बेंच को यह भी बताया कि उनके पास उसी वकील के वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिनमें वह पहले भी अन्य मौकों पर CJI के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणियां करते हुए दिख रहे हैं.

एससीबीए के पदाधिकारियों ने बेंच से आग्रह किया कि इस नई याचिका को, पत्रकार निखिल वागले और शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई की मांग करने वाली SCBA की पिछली याचिका के साथ जोड़ दिया जाए.

संजय राउत हुए पेश

चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले शिवसेना (उद्दव ठाकरे गुट )के नेता संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामले की सुनवाई मंगलवार को जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच में हुई. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक संजय राउत कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे, जबकि निखिल वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जुड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Arvind Singh

Arvind Singh

अरविन्द सिंह ज़ी न्यूज़ में सीनियर जर्नलिस्ट हैं. पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव है. वह मुख्यत: सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग करते हैं. इसके अलावा देशभर में कोर्ट से आने वाली बड़ी ख़बरों पर भी उनकी नज़र रहती है. कानून की जटिल, तकनीकी खबरों को सरल अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है, इन्होंने जामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 
Read More