SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चीन ने नदी पर बिछाया 'पावर ट्रैप', अरुणाचल के पास बना रहा 'महाबांध'; भारत के एक फैसले से बढ़ेगी ड्रैगन की टेंशन

चीन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास एक महाबांध बना रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से इस बांध के विकास की तस्वीरें सामने आई हैं. हलिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केवल एक साल में चीन ने काफी तेजी से अपने प्रोजेक्ट पर काम किया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 24, 2026, 10:05 IST | Updated: Nov 24, 2026, 10:11 IST
Image Credit: दुनिया का सबसे बड़ा बांधा बना रहा चीन. (फोटो- एआई)
Join

अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास चीन यारलुंग त्सांगपो नदी पर एक महाबांध बना रहा है. भारत में इसे सियांग नदी के नाम से जाना जाता है. चीन की ओर से नदी पर बनाए जा रहे इस बांध की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि चीन की 60 GW की मेडोग जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य काफी आगे बढ़ चुका है और काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

दरअसल, पिछले एक साल में चीन ने अपनी इस परियोजना पर काफी तेजी से काम किया है. IIT दिल्ली के FITT में इनक्यूबेट हुए एक भारतीय जियोस्पेशियल AI डीप टेक स्टार्टअप 'अर्थसेंस लैब्स' ने चीन की ओर से बनाए जा रहे इस महाबांध की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया कि चीन जहां पर इस बांध का निर्माण कर रहा है, वहां से गावों को हटा दिया गया और दूसरे जगहों पर बसा दिया गया है. वहीं, नदी का रुख मोड़ने का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

भारत से कितनी दूर निर्माण?

रिपोर्ट बताती है कि चीन दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में निचली यारलुंग त्सांगपो नदी पर अपना 60 गीगावाट का मेडोग पनबिजली प्रोजेक्ट का तेजी से निर्माण कर रहा है. बाताया जाता है कि चीन की ओर से विकसित की जा रही यह परियोजोना कई ढांचों वाला बांध है। यह मैकमोहन रेखा के करीब और अरुणाचल से लगभग 40 से 50 किलोमीटर दूर है.

महज एक साल में बदल गया सबकुछ

सामने आए सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि महज एक साल में चीन की ओर से बनाए जा रहे इस बांध की तस्वीर काफी बदली है. जुलाई 2025 में मेनलिंग के प्रस्तावित बड़े बांध वाली जगह पर कई गांव नजर आते थे. हालांकि, इन गांवों को दिसंबर 2025 तक हटा लिया गया.

गांवों को हटाने के बाद खुदाई शुरू की गई. अगस्त 2026 तक नदी का रास्ता मोड़ने का काम भी दिखने लगा. बताया जाता है कि यहां के गांल को दूसरी जगहों पर बसा लिया गया है. बांध के निर्माण के दौरान आसापस नई सड़कें, अस्थायी घर और दफ्तरों का भी निर्माण किया गया है.  

चीन के इस प्रोजेक्ट के बारे में जानिए

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रोजेक्ट करीब 168 अरब डॉलर का रहने वाला है और इसमें पांच चरणों के बिजली स्टेशन होंगे.  चीन के इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.2 ट्रिलियन युआन बताई जा रही है, जो करीब 168 अरब डॉलर है। बताया जाता है कि नदी के मशहूर 'ग्रेट यू-बेंड' से होकर करीब 40 किलोमीटर लंबी सुरंगें भी बनाई जाएंगी.

माना जा रहा है कि चीन करीब 50 किलोमीटर के दायरे में नदी की 2,000 मीटर से अधिक ढलान का इस्तेमाल करेगा. नदी के भारत में आने से पहले कई बिजली घर बनाने पर चीन का जोर है. एक रिपोर्ट में इस बांध के चार हिस्से बताए गए हैं. इसमें

  1. मेनलिंग कस्बे के पास बड़ा बांध हैं, जहां पर जुलाई 2025 के बाद काम शुरू किया गया था.
  2. पाई कस्बे के पास एक संभावित निचला बांध है. 
  3. नामचा बरवा पहाड़ से गुजरती सुरंग का निर्माण किया जाना है. 
  4. मेडोग काउंटी से नीचे भारत-चीन सीमा के पास सुरंग का निकास.

भारत ने उठाए ऐहतियाती कदम

माना जा रहा है कि चीन की ओर से नदी पर बनाए जा रहे इस महाबांध का असर भारतीय क्षेत्र में भी हो सकता है. ऐसे में इसका असर कम करने के लिए भारत ने अरुणाचल में 11,200 मेगावाट का सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (SUMP) प्रस्तावित किया है.

बताया जाता है कि ये प्रोजेक्ट सियांग, अपर सियांग और पूर्वी सियांग जिलों में बनाया जाएगा. हालांकि, परियोजना से जुड़े लोगों का दावा है कि SUMP का उद्देश्य चीनी परियोजना के कारण नदी के निचले बहाव पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करना है. इसके जलाशय में 9 अरब क्यूबिक मीटर पानी जमा होगा.

अरुणाचल के सीएम ने क्या कहा?

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का कहना है कि इस जलाशय की क्षमका करीब 9.2 अरब क्यूबिक मीटर होगी. दावा है कि चीन के बांध की बताई जा रही 5.2 अरब क्यूबिक मीटर क्षमता से कहीं अधिक होगी. अचानक चीन की ओर से पानी छोड़े जाने या कम पानी के मौसम में बांध काफी काम आएगा.

भले ही सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर आश्वस्त हो, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है. क्षेत्र के आदि समुदाय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है. आदि समुदाय के लोगों को विस्थापन, जमीन और रोजगार छिनने का डर सता रहा है. प्री-फिजिबिलिटी सर्वे के बाद ही तनाव बढ़ा था और अक्टूबर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी देखने को मिली थी. 

यह भी पढ़ें: ईंट-ईंट जोड़ी, विरासत नहीं छोड़ी: जब कच्छ भूकंप में तबाह हो गया था गुरुद्वारा, PM मोदी ने दोबारा दिलाई ग्लोबल पहचान

यह भी पढ़ें: लहरों पर ललकार, नेवी का नया हथियार! दुश्मनों को जलसमाधि देने आ गया अशंक, क्या है खासियत?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES