SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आसमानी आफत की मार, जलभराव से हाहाकार! सड़क से घर तक पानी ही पानी, रिकॉर्ड बारिश में डूबी चेन्नई; अचानक क्यों बरस पड़े मेघ?

चेन्नई में पिछले कुछ घंटों की बारिश से लोग त्रस्त हो गए हैं. शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश अभी जारी है. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई और आसपास के इलाकों में आज भी बारिश का पूर्वानुमान है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बादल फटने के कारण ऐसा हुआ?

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 18, 2026, 01:03 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: चेन्नई में रातभर की बारिश से बिगड़े हालात. फोटो- एआई
Join

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार (17 अक्टूबर) शाम से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि रात भर में करीब 35.8 cm बारिश दर्ज की गई है. भारी बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए हैं और गाड़िया डूब चूकी हैं. लगातार बारिश के कारण यातायात और आम जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है.

दरअसल, साल 2023 में आए मिचौंग चक्रवात के बाद की सबसे ज्यादा बारिश है. बताया जा रहा है कि उत्तरी चेन्नई में बहुत कम समय में काफी ज्यादा पानी बरसा है. मौसम विभाग ने आगे भी और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए नगर निगम ने पानी निकालने का काम तेज कर दिया है.

क्या चेन्नई में बादल फटा है?

पिछले कुछ घंटे से बिना रुके हो रही बारिश को देखने को बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या चेन्नई में बादल फटा है. तमिलनाडु के लोक निर्माण मंत्री आधव अर्जुन ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. इस बारे में जल्द ही अधिकारी बताएंगें, राज्य सरकार में मंत्री आधव अर्जुन ने लोगों से न घबराने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन दिन-रात काम कर रहा है, लोगों की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

चेन्नई में अचानक क्यों बरस रहे बादल?

तमिलनाडु सरकार में मंत्री आधव अर्जुन ने मीडिय से मुखातिब होते हुए कहा कि पूर्वोत्तर मानसून (नॉर्थईस्ट मानसून) के दौरान आम तौर पर 69 सेमी बारिश होने की उम्मीद होती है. हालांकि, शनिवार शाम 6 बजे से ही कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इसे बादल फटना माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि होनी बाकी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कोई भी दिक्कत या परेशान होती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 1913 पर फोन कर सकते हैं.  

सैटेलाइट तस्वीरों में क्या दिखा?

इधर, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि उत्तरी तटीय तमिलनाडु और समुद्र के ऊपर घने बादल बन रहे हैं. इसके साथ ही इस इलाके में एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है. यही कारण है कि मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस इलाके में रविवार को भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इस कारण लोगों को मुसबितों का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि 17 अक्टूबर सुबह 8.30 बजे से 18 अक्टूबर सुबह 5.30 बजे यानी करीब 11 घंटों के बारिश का डेटा भी जारी किया गया है. आधिकारिक मौसम केंद्रों के अनुसार, चेन्नई के नंगमबक्कम में 157.8 mm और मीनांबक्कम में 146.7 mm बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा तंजावुर के अदिरामपट्टिनम में 36 mm और डिंडीगल के कोडईकनाल में 32 mm बारिश हुई.

सड़कों से पानी निकालने का किया जा रहा काम

गौरतलब है कि चेन्नई के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश के बीच मंत्री अर्जुन ने चेन्नई के रोयापुरम जोन में स्थितियों का जायजा लिया. ब्रॉडवे कुरालगम जंक्शन पर पहुंच कर उन्होंने पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर डॉ. जी एस समीरन, संयुक्त आयुक्त (वर्क्स) सी सरवनन समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट

चेन्नई या आसपास के जिलों में लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखी जा सकती है. ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. इसके लिए एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें: CISF में बड़ा बदलाव: पावर प्लांट से लेकर बंदरगाहों तक की सुरक्षा के लिए बनेगी अलग कमान, 1 नवंबर से लागू होगा नया सिस्टम

यह भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ः घायलों से मिले अमित शाह, 7 अरेस्ट और पंडाल में भी लगा ताला, अब तक क्या-क्या एक्शन हुआ?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES