SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'प्रदर्शन के नाम पर रोजी-रोटी छीनना गलत', CAIT ने राहुल गांधी को खत लिख पूछे तीखे सवाल; 'धिक्कार दिवस' मनाने का भी ऐलान

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स प्रदर्शनों को कारण व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर चिंता जाहिर की है. कैट ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर पांच तीखे सवाल खड़े किए हैं. पत्र में कैट ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर व्यापारियों की रोजी-रोटी छीनना गलत है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 05, 2026, 09:15 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:31 AM IST
Image Credit: CIAT ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर पूछे कई सवाल. (फोटो- एआई)
Join

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से संगठन ने नई दिल्ली में विपक्ष की ओर से बार-बार आयोजित की जा रही है रैलियों पर नाराजगी जाहिर की. नई दिल्ली में पिछले एक महीनें में कई बड़ी रैलियां आयोजित की गईं, जिस कारण कुछ समय के लिए दिल्ली के अलग-अलग बाजारों को बंद रखना पड़ा. ऐसे में CAIT का दावा है कि इन रैलियों को कारण दिल्ली में व्यापार काफी प्रभावित हुआ है.

अपने पत्र में कैट ने 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में हुई इंडिया ब्लॉक की रैली पर सवाल खड़े किए. कैट का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों और मजदूरों की आजीविका पर असर पड़ा है. कैट ने अपने पत्र के माध्यम से राहुल गांधी से पूछा कि क्या 'प्रदर्शन का अधिकार' 'व्यापार करने और आजीविका कमाने के अधिकार' से ज्यादा महत्वपूर्ण है?

शांतिपूर्ण प्रदर्शन से दिक्कत नहीं

कैट ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई दिक्कत नहीं है. यह लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन प्रदर्शन या रैली के नाम पर व्यापार को ठप नहीं किया जा सकता है. कैट ने पत्र में कहा कि राजनीतिक दलों को प्रदर्शन के आर्थिक नुकसान के बारे में भी सोचना चाहिए. अपने पत्र में कैट ने दिल्ली में व्यापारियों को हुए नुकसान के लिए राहुल गांधी को ही जिम्मेदार ठहराया है. 

व्यापारियों को भारी नुकसान का दावा

कैट ने कहा कि पिछले एक महीने में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण दिल्ली के व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है. त्योहारी सीजन में हजारों छोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, ट्रांसपोर्टर और दिहाड़ी मजदूरों को इन विरोध प्रदर्शन के कारण नुकसान का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं, सबसे अधिक उन ग्राहकों को परेशानियों को सामना करना पड़ा, जो व्यापार के सिलसिले में देश के दूसरे शहरों से दिल्ली पहुंचे थे.

राहुल गांधी से कैट के तीखे सवाल

अपने पत्र के माध्यम से कैट ने राहुल गांधी से तीखे सवाल किए हैं. व्यापारियों ने पूछा कि क्या दिल्ली के व्यापार को इस तरीके से रोकना सही है. इन प्रदर्शनों से हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा. इसके साथ ही कैट ने राहुल गांधी के दोहरे रवैये पर निशाना साधा

कैट ने राहुल गांधी के एक पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ने लोगों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की थी. ऐसे में कैट ने पूछा कि एक तरफ वह बाजारों से खरीदारी करने को कह रहे थे. तो दूसरी तरफ ऐसे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं, जिससे बाजारों को बंद करना पड़े. क्या कांग्रेस नेता अपने ही बयान के खिलाफ नहीं हैं.

'धिक्कार दिवस' मनाने का ऐलान

राहुल गांधी को लिखे पत्र के बाद कैट अब जवाब का इंतजार कर रहा है. व्यापारियों का कहना है वह चुप नहीं बैठेंगे. दिवाली के तुरंत बाद व्यापारी संगठन एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं. कैट का कहना है कि यह बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में देश भर के बड़े व्यापारी नेता हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे.

कैट ने दावा किया कि यह केवल दिल्ली का मुद्दा नहीं रह गया. आज दिल्ली में ऐसा हो रहा है, तो कल देश के किसी अन्य शहर में ऐसा होगा. पत्र में कैट ने इस मुद्दे पर पूरे देश में 'धिक्कार दिवस' मनाने का ऐलान किया है. व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही इसके लिए तारीख का ऐलान किया जाएगा.

10000 करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की एक मेगा रैली हुई. दावा है कि इस रैली कारण रामलीला मैदान के आसपास के बाजारों को बंद किया गया था, जिससे व्यापारियों को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था. हाल में ही चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री  (CTI) ने कहा कि रैली का कारण रामलीला मैदान के आसपास के 20-25 बड़े बाजारों की लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहीं. भीड़ और गाड़ियों के डर से व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं.

यह भी पढ़ें: सावधान! दिवाली से पहले बाजारों में बिक रहा 'जहर', देशभर में फैले 'मिलावट के सौदागरों' से आप कितने सुरक्षित?

यह भी पढ़ें: 'सुप्रिया तैयार हैं, मिलकर देश संभालेंगे', PM मोदी और शरद पवार की बातचीत से बढ़ी सियासी हलचल; क्या महाराष्ट्र में बदलेगा समीकरण?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES